बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्हें 40 की उम्र में मिला अपना प्यार

बॉलीवुड: मलाइका अरोड़ा, पूजा बेदी, पूजा बत्रा, सुष्मिता सेन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्हें 40 की उम्र में उनका प्यार मिला।
इन अभिनेत्रियों को मिला 40 की उम्र में अपना प्यार
इन अभिनेत्रियों को मिला 40 की उम्र में अपना प्यारSudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। सच्चे प्यार के लिए उम्र मायने नहीं रखती, इस बात को बॉलीवुड में कुछ महिलाएँ हैं, जिन्होंने साबित कर दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन, मलाइका अरोड़ा और पूजा बेदी उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने 40 साल की उम्र में अपने प्यार और जीवन साथी की तलाश की। साथ ही ये अभिनेत्रियां प्यार को परिभाषित कर रही हैं।

सुष्मिता सेन, 43 वर्ष :

सुष्मिता सेन इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित सेलेब्स में से एक हैं, जो रोहमान शॉल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। रोहन शॉल 27 साल के हैं। जहां ये दोनों अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बोलने से हिचकिचाते थे, अंततः दोनों ने अपने प्यार की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। तब से रोहमान सुष्मिता को टाइमलाइन पर एक साथ देखा जा रहा है और उन्हें पारिवारिक कार्यों में भी देखा गया। रोहमान टीवी अभिनेत्री चारु असोपा और सुष्मिता के भाई राजीव सेन की शादी में भी शामिल हुए थे। खैर इस कहानी का अंत नहीं है, क्योंकि यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करती रहती है।

सुष्मिता सेन- रोहमान
सुष्मिता सेन- रोहमान Social Media

मलाइका अरोड़ा, 45 साल :

अरबाज खान के साथ तलाक के बाद से मलाइका अरोड़ा 34 वर्षीय अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर की चर्चा में बन हुई हैं। इन दोनों की विदेशी छुट्टियों से लौटते समय की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। इस साल अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर दोनों साथ थे। इस जोड़े ने अपने रिश्ते के बारे में बात करने से बचते आये हैं। यह जोड़ी अपने रोमांटिक आउटिंग को लेकर सबका ध्यान आकर्षित कर रहीं हैं और अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है।

मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूरSocial Media

पूजा बत्रा, 42 साल :

अभिनेत्री पूजा बत्रा ने 'टाइगर ज़िंदा है' के 47 वर्षीय अभिनेता नवाब शाह के साथ इस साल 4 जुलाई को आर्य समाज समारोह में शादी रचाई। उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने बताया कि, उनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे। इस घोषणा के बाद दोनों ने साथ की तस्वीरों को शेयर किया, जो खूब वायरल हुई। पूजा बत्रा मिस इंडिया में सैकण्ड रनरअप रह चुकी हैं। 1997 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पूजा बत्रा 'विरासत, कहीं प्यार न हो जाए, जोड़ी नम्बर वन और नायक' फिल्म में नज़र आ चुकी हैं। वहीं, नवाब शाह 'मुसाफिर, लक्ष्य, डॉन 2, भाग मिल्खा भाग और दिलवाले जैसी फिल्मों नज़र आ चुके हैं।

पूजा बत्रा- नवाब शाह
पूजा बत्रा- नवाब शाहSudha Choubey - RE

उर्मिला मातोंडकर, 45 वर्ष :

सत्या और रंगीला जैसी फिल्मों में सिल्वर स्क्रीन पर अपना शानदार अभिनय देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर 3 मार्च, 2016 को अपने से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी के बंधन में बंधी। उनकी शादी में बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में हुई। जब उन्होंने शादी की बात खुलकर सामने आई, तो पूरे देश को चौंका दिया। बताया जाता है कि, साल 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाकात हुई थी। उर्मिला 42 वर्ष की थीं, जब उन्होंने अपने जीवन में अगला कदम उठाने का फैसला किया और मोहसिन के साथ घर बसा लिया।

उर्मिला मातोंडकर- मोहसिन अख्तर मीर
उर्मिला मातोंडकर- मोहसिन अख्तर मीर Sudha Choubey - RE

पूजा बेदी, 49 वर्ष :

बॉलीवुड अभिनेत्री कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी को मानेक कॉन्ट्रेक्टर में अपना सच्चा प्यार मिला, जब वह 40 की उम्र में थीं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि, मानेक उसे वेलेंटाइन-डे पर हॉट-एयर बैलून की सवारी पर ले गए और फिर शादी के लिए प्रपोज़ किया। यह जोड़ी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रही थी। दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा करके इसे आधिकारिक बना दिया है। खबरों के मुताबिक, पूजा और मानेक इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं।

पूजा बेदी-मानेक कॉन्ट्रेक्टर
पूजा बेदी-मानेक कॉन्ट्रेक्टरSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com