एजाज खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

अभिनेता को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एजाज के खिलाफ मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं।
Ajaz Khan arrested
Ajaz Khan arrested Social Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता एजाज खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेता को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एजाज के खिलाफ मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। खार पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एजाज खान की गिरफ्तारी हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए उनके एक वीडियो की वजह से हुई है।

विवादित पोस्ट के कारण हुए गिरफ्तार:

आपको बता दें कि, हाल ही में एजाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने विवादित बयान दिया था। वहीं सोशल मीडिया पर इसके बाद एजाज खान को अरेस्ट करने के लिए हैशटैग भी ट्रेंड होने लगा था। ऐसे में आज पुलिस ने एजाज को गिरफ्तार कर लिया है।

एजाज के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में आईपीसी धारा 153A, 117, 121, 117, 188, 501, 504, 505 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

क्या है इस वीडियो में:

बता दें कि, गुरुवार को एजाज खान ने एक फेसबुक लाइव किया था। पोस्ट किए इस वीडियो में उन्होंने कहा था, "चींटी मर जाए मुसलमान जिम्मेदार, हाथी मर जाए मुसलमान जिम्मेदार, दिल्ली में भूकंप आ जाए मुसलमान जिम्मेदार, लेकिन कभी आपने सोचा है कि, इन सबके पीछे किसकी साजिश है?" इससे पहले भी अभिनेता ने कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी देशवाशियों से दीपक जलाने के लिए अपील की थी, इस बात को लेकर भी उन्होंने तंज कसा था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com