विकास दुबे के किरदार निभाने की खबरों पर मनोज बाजपेयी ने दिया जवाब

व‍िकास दुबे के एंकाउंटर के बाद खबरें आ रही है कि, मनोज बाजपेयी जल्‍द ही इस मामले पर फिल्‍म बनाने वाले हैं। अब मामला में मनोज का चौंकाने वाला जवाब सामने आया है।
Manoj Bajpayee / Vikas Dubey
Manoj Bajpayee / Vikas DubeySocial Media

कुख्यात गैंगस्टर व‍िकास दुबे (Vikas Dubey) का आज यानी शुक्रवार को एंकाउंटर हो गया। विकास दुबे की एंकाउंटर की खबरें सामने आने के बाद से ही कई लोगों ने इस कहानी के पूरे फिल्‍में होने की बातें शुरू कर दीं। इतना ही नहीं खबरें आ रही हैं कि, मनोज बाजपेयी जल्‍द ही इस पूरे मामले पर फिल्‍म बनाने वाले हैं, जिसमें वह व‍िकास दुबे का किरदार निभाएंगे हुए नजर आएंगे। अब मामला में मनोज का चौंकाने वाला जवाब सामने आया है।

मनोज बाजपेयी ने दिया जवाब:

आपको बता दें कि, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इन सभी खबरों को खारिज किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "गलत खबर है।"

फिल्म डायरेक्टर ने किया था ट्वीट:

बता दें कि, फिल्म डायरेक्टर संदीप कपूर ने ट्वीट करते हुए विकास एनकाउंटर केस पर लिखा था कि, "आज एनकाउंटर के दौरान जो कुछ भी हुआ वो सिनेमैटिक और ड्रामैटिक एक्सपीरिएंस से कम नहीं था। मनोज बाजपेयी, क्या आप मेरी अगली फिल्म में विकास दुबे का रोल प्ले करना चाहेंगे। आप इस रोल में जान फूंक देंगे। हालांकि खुद डायरेक्टर संदीप कपूर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।" इस ट्वीट के बाद ये खबर आग की तरह फैल गई कि, विकास दुबे पर फिल्म बनाई जाएगी और इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विकास दुबे का एनकाउंटर:

वहीं अगर इस पूरे मामले की बात की जाए, तो कानपुर से विकास दुबे नाम का हिस्ट्रीशीटर अपनी गैंग के साथ 8 पुलिसवालों को मारने के बाद फरार हो गया था। उसकी छानबीन लगातार जारी थी। गुरुवार को विकास दुबे ने उज्जैन में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह कानपुर पहुंचने से पहले ही पुलिस के चंगुल से भाग निकलने की फिराक में उसका एनकाउंटर कर दिया गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com