देवोलीना के फैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज, मयूर वर्मा ने लगाया यह आरोप

मयूर ने देवोलेना भट्टाचार्जी के फैंस के खिलाफ आधिकारिक तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है।
देवोलीना के फैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज
देवोलीना के फैंस के खिलाफ शिकायत दर्जSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। कलर्स का पॉपुलर और विवादित शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस लंबे समय से अभिनेता मयूर वर्मा को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। लंबे समय से चल रही ये धमकी अब मयूर को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने धमकी बंद करवाने के लिए पुलिस कंप्लेन का सहारा ले लिया। मयूर ने देवोलेना भट्टाचार्जी के फैंस के खिलाफ आधिकारिक तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है।

ट्वीट करके दी जानकारी:

आपको बता दें कि, मयूर वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि, देवोलीना के फैंस उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अभिनेता मयूर वर्मा ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "लंबे समय से देवोलीना के फैंस मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मैं लंबे समय तक झेलता रहा लेकिन अब एक्शन लेने का टाइम है।

शेयर की है शिकायत की कॉपी:

मयूर ने शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उस शिकायत में मयूर ने कई चौंकाने वाली बाते बताई हैं। उनके मुताबिक उन्हें काम करने से रोका जा रहा है। मयूर ने शिकायत में यह तक कहा है कि, उन्हें घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई है। एक्टर की मानें तो इन सब घटनाओं के चलते वो काफी डर गए हैं। वो अब इन धमकियों से परेशान हो गए हैं।

एक हफ्ते पहले शुरू हुआ था विवाद:

बता दें कि, ये विवाद एक हफ्ते पहले शुरू हुआ था। 'बिग बॉस 13' खत्म हुए काफी महीने हो चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ऑनलाइन झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यह सब उस समय से शुरू हुआ जब देवोलीना ने एक लाइव शोम में ये कहा कि, 'भूला दूंगा' सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के बीच की केमिस्ट्री उन्हें पसंद नहीं थी। यह बात दोनों के फैंस को नागवार गुजरी और उन्होंने देवोलीना को फटकार लगा दी। हालात तब और भयावह हो गए जब एक लड़की ने एक ऑडियो नोट में देवोलीना और उसकी माँ को अपनी लेंग्वेज में अपशब्द बोल दिया। इससे भी अधिक वह उसके लिए मौत की धमकी की तरह था।

देवेलिना ने कही यह बात:

वहीं देवेलिना ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हर मयूर वर्मा की शिकायत को पब्लिसिटी स्टंट बताया है। उनका कहना है कि, उन्हें नहीं मालूम है मयूर कौन हैं और क्यों विवाद की जड़ में मेरा नाम घसीटा जा रहा है। देवोलिना को ना तो शिकायत की जानकारी है और ना ही मयूर के बारे में पता है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co