एक्टर सलमान खान ने लगायी झाड़ू
एक्टर सलमान खान ने लगायी झाड़ूSocial Media

वायरल वीडियो : एक्टर सलमान खान ने लगायी झाड़ू, सामने आया ये वीडियो

वायरल वीडियो : एक्टर सलमान खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने फार्महाउस पर झाड़ू लगाते नजर आए।

वायरल वीडियो : एक्टर सलमान खान इन दिनों लॉकडाउन के कारण अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर रह रहे हैं। उनके साथ फार्महाउस पर उनकी बहन अर्पिता, एक्टर आयुष शर्मा, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर भी रह रही हैं। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने फार्महाउस पर झाड़ू लगाते नजर आए।

सोशल मीडिया ने शेयर किया वीडियो:

आपको बता दें कि, सलमान खन के एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फार्महाउस की सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मालूम हो कि, हाल ही में आए निसर्ग तूफान के चलते फार्महाउस में कई पेड़ टूटकर गिर गए थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सलमान खान फार्महाउस में झाड़ू लगाकर सफाई कर रहे हैं। इस दौरान यूलिया वंतूर भी झाड़ू लगाती हुई नजर आईं। फार्महाउस की सफाई में कुछ और लोग भी सलमान और यूलिया की मदद कर रहे हैं।

फार्महाउस की सफाई में कुछ और लोग भी सलमान और यूलिया की मदद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सलमान ने स्वच्छ भारत का संदेश दिया है। उन्होंने वीडियो को शेयर कार्टर हुए कैप्शन में लिखा, "स्वच्छ भारत। विश्व पर्यावरण दिवस।"

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आए निसर्ग तूफान:

दरअसल, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आए निसर्ग तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया और इसका असर मुंबई में भी देखने को मिला। वहीं, सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में भी निसर्ग तूफान ने तबाही मचाई। इससे पहले यूलिया ने फॉर्महाउस में हुए नुकसान के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया साझा किए थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com