Viral Video : शक्ति कपूर सिर पर बाल्टी उठाए निकले दारू लेने

शक्ति कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें सिर पर लाल बाल्टी रखकर घर से बाहर आते देखा जा सकता है।
Viral Video : शक्ति कपूर का फनी वीडियो
Viral Video : शक्ति कपूर का फनी वीडियोSyed Dabeer Hussain - RE

शक्ति कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वैसे, तो काफी कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन आजकल वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपने एक वीडियो के चलते चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें सिर पर लाल बाल्टी रखकर घर से बाहर आते देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कैसा है वीडियो:

अभिनेता शक्ति कपूर द्वारा शेयर किए इस वीडियो में शक्ति कपूर को सिर पर लाल रंग की बाल्टी रखकर जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उनसे व्यक्ति जब पूछता है कि, अरे भाई कहां जा रहे हो। तो इसके जवाब में शक्ति कपूर कहते हैं कि, मैं दारू लेने जा रहा हूं। फिर वह व्यक्ति कहता है कि, ठीक है पूरी सोसाइटी के लिए लेकर आना। शक्ति कपूर का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रवासी मजदूरों के लिए बनाया गाना:

आपको बता दें कि, हाल ही में शक्ति कपूर ने प्रवासी मजदूरों को दुख को देखकर एक भावुक गाना गया था। शक्ति कपूर के इस गाने के बोल हैं 'मुझे घर है जाना' शक्ति ने इस गाने का पूरा मुखड़ा गया। उन्होंने गाते हुए कहा कि, "आया तो था धन कमाने लेकिन इस शहर में मुझे दुख ही दुख मिले अब मुझे इस शहर में नहीं है रहना मुझे घर है जाना।"

View this post on Instagram

I pray every one is safe and home ♥️

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor) on

अनलॉक के बाद जाएंगे धार्मिक स्थल:

अभिनेता शक्ति कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि, जब यह लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, तो वह अपने बच्चों के साथ कई धार्मिक स्थलों पर जाना चाहते हैं। बता दें कि, अनलॉक 1 शुरू होने के बाद लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत के साथ कई दुकानें, मॉल, जिम, मंदिर आदि जगहें खोल दी गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से बाहर निकल अनलॉक 1 का आनंद लेते नजर आए थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com