सुशांत सिंह के पटना वाले घर में प्रार्थना सभा का आयोजन, देखें तस्वीरें

सुशांत सिंह प्रार्थना सभा: अभिनेता सुशांत सिंह के निधन को एक हफ्ता हो चुका है। कल रविवार 21 जून को उनके पटना स्थित घर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
सुशांत सिंह प्रार्थना सभा
सुशांत सिंह प्रार्थना सभाSyed Dabeer Hussain - RE

सुशांत सिंह प्रार्थना सभा: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार 14 जून को सुशांत सिंह ने मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुशांत सिंह के निधन को एक हफ्ता हो चुका है। कल रविवार 21 जून को उनके पटना स्थित घर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य, दोस्त और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे और अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

सामने आई तस्वीरें:

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह के प्रार्थना सभा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें सुशांत की तस्वीर नजर आ रही है। वहीं आस-पास सफेद फूल लगे हुए हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कमरे के बाहर से लिया गया है। तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद सुशांत के प्रशंसक बेहद भावुक हो गए।

सुशांत सिंह प्रार्थना सभा
सुशांत सिंह प्रार्थना सभाSocial Media

बिहार के रहने वाले हैं सुशांत:

सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। 90 के दशक में पूरा परिवार पटना आ गया। पिता के के सिंह सरकारी अधिकारी रहे हैं। सुशांत की पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से हुई है। इसके बाद वे दिल्ली चले गए। खगड़िया में सुशांत का ननिहाल है। पिछले साल यहां उनका मुंडन संस्कार भी किया गया था। सुशांत के गांव वालों को यकीन ही नहीं हो रहा है उन्होंने सुसाइड किया है।

बता दें कि, सुशांत सिंह अपनी बहनों के इकलौते भाई थे और उनकी मौत के बाद उनके पिता का हाल बहुत ही बुरा है। सुशांत हमें यूं अचानक छोड़ जाएंगे किसी को पता नहीं था, वहीं उनके फैंस में आज भी इस बात का गम है। इतना ही नहीं सुशांत के कईं फैंस उनकी मौत के बाद सुसाइड कर चुके हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com