आलिया भट्ट के घर आया नया मेहमान, शेयर की क्यूट तस्वीर

आलिया भट्ट इन दिनों अपने घर पर समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, आलिया भट्ट के घर मेहमान का आगमन हुआ है।
Alia Bhatt Welcomes New Cat
Alia Bhatt Welcomes New Cat Social Media

आलिया भट्ट इन दिनों अपने घर पर समय बिता रही है। आलिया अपने घर पर रहकर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुईं हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, आलिया भट्ट के घर एक नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। उनके घर एक छोटी सी, प्यारी सी बिल्ली आई है।

आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीर:

आपको बता दें कि, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। आलिया भट्ट ने शाहीन और छोटी कैट के साथ बेहद क्यूट तस्वीर शेयर कर लिखा, "दो गर्ल्स का गैंग अब बढ़कर 3 लोगों का हो गया है। हमारी नई मेहमान जूनिपर से मिलिए। उनके स्किल्स में काटने से लेकर, सेल्फी लेना और बेहद शानदार बने रहना आता है।"

सामने आई ये तस्वीर:

सामने आई इस तस्वीर में आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट दिखाई दे रहीं हैं। आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने एक नई कैट को अपने घर में जगह दी है। इसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि, ये नन्हीं सी प्यारी बिल्ली बहुत काटती है। आलिया और शाहीन की इस तस्वीर में Juniper कोने से झांक रही है। आलिया की ये नई पेट बिल्ली वाकई बेहद क्यूट है। आलिया के इस नन्हें मेहमान को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं। हर कोई इस प्यारी सी बिल्ली को प्यार भेज रहा है। वहीं आलिया की बेबी Juniper की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

जूनिपर के अलावा आलिया के पास एक और है कैट:

बता दें​ कि, जुनिपर के अलावा आलिया के पास पहले से ही एक सफेद रंग की बिल्ली है। जो काफी क्यूट है। वहीं उनके पास एक डॉग भी है। जिसके साथ आलिया ने कई तस्वीरों आपने इंस्टाग्राम आउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों से साफ पता चालता है कि, आलिया को जानवरों से बेहद लगाव है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com