Disha Patani Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पटानी का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के इस खास मौके पर दिशा पटानी को बॉलीवुड के कलाकारों और उनके फैन क्लब ने खूब बधाई दी है। दिशा पटानी के बर्थडे पर उनके खास फ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है।
शेयर किया यह वीडियो:
आपको बता दें कि, अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिशा का एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में दिशा मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी के बर्थडे पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी मजेदार लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "इसके बाद 3 वेफल्स 3 पैनकेक्स, हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार।"
'बागी 2' में एक साथ आये थे नजर:
दिशा पटानी का यह क्यूट अंदाज फैन्स को पसंद आ रहा है। बता दें, दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बागी-2' में साथ नजर आए थे। फिल्म 'बागी-2' में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी, साथ ही फिल्म के एक्शन सीन्स और सॉन्ग भी काफी हिट साबित हुए थे।
इस फिल्म से किया डेब्यू:
एक्ट्रेस दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश, हॉट और फिट एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने जिमानिस्टिक के वीडियो शेयर करती रहती हैं। दिशा ने बॉलीवुड में फिल्म 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' से डेब्यू किया। फिल्म सुपरहिट हुई और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।
29 साल की हुईं दिशा:
दिशा पटानी का जन्म 13 जून, 1992 को हुआ था। आज वह अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दिशा ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी उत्तराखंड के कमाऊं की रहने वाली हैं। उनके पिता पुलिस ऑफिसर और मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं।
यहीं नहीं दिशा पाटनी की बहन भी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं। वह हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं और सबसे ज्यादा अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।