काम्या ने की बॉयफ्रेंड शलभ संग सगाई, शुरू हुआ शादी का सेलिब्रेशन

काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें खुद काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
काम्या ने की बॉयफ्रेंड शलभ संग सगाई
काम्या ने की बॉयफ्रेंड शलभ संग सगाईSudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। कलर्स चैनल का पॉपुलर शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' और ‘बिग बॉस’ से अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री काम्या पंजाबी शादी करने जा रही हैं। 40 साल की काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ दूसरी शादी करने जा रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। दोनों 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

काम्या ने शेयर की सगाई की तस्वीरें :

काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें खुद काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें शलभ उन्हें पूरे परिवार के सामने गुरुद्वारे में अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। काम्या की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शलभ और काम्या काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इस लुक में दिखे काम्या और शलभ :

बता दें कि, सगाई के खास मौके पर काम्या ने गोल्डन एंड ग्रीन कलर का गरारा पहना था। वहीं शलभ ने ब्लू कलर का शॉर्ट कुर्ता और व्हाइट पैंट पहनी थी। दोनों ने गुरुद्वारे में माथा टेका और परिवार का आशीर्वाद लेकर सगाई की।

शादी के बाद होगा ग्रैंड रिसेप्शन :

शादी के बाद 11 फरवरी को ये जोड़ी ग्रैंड रिसेप्शन देने वाली है। इसके बाद दिल्ली में भी एक रिसेप्शन दिया जाएगा। काम्या ने शादी की रस्में शुरू करने से पहले अपने घर पर माता की चौकी का आयोजन भी किया था। भगवान का नाम लेने के बाद ही काम्या ने अपनी शादी की रस्में शुरू की हैं।

एक साल से कर रहे डेट :

आपको बता दें कि, काम्या और शलभ पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। अब उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बता दिया है कि, वो जल्द ही शादी करने वाले हैं। काम्या ने शादी के कार्ड से पहले उन दोनों की फोटो शेयर की थी। शलभ की बात करें, तो वो दिल्ली के रहने वाले हैं और वह हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

शादीशुदा है काम्या पंजाबी :

बता दें, काम्या पंजाबी ने 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद काम्या का नाम करण पटेल से भी जुड़ा, लेकिन 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब काम्या बिजनेसमैन शलभ से शादी करने के लिए तैयार हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com