नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे करण जौहर, वायरल हुई तस्वीर

नीतू कपूर ने बीते दिन यानी 8 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मैके पर करण जौहर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, बेटे रणबीर कपूर समेत कई लोग मौजूद रहे।
नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे करण जौहर
नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे करण जौहरSayed Dabeer - RE

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बीते दिन यानी 8 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मैके पर उनके साथ करण जौहर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, बेटे रणबीर कपूर समेत कई लोग मौजूद रहे, लेकिन आलिया भट्ट नजर नहीं आईं। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें आलिया नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि, आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया के जरिए नीतू कपूर की पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें विश किया था। लिखा था कि, मैं आपसे हर रोज और ज्यादा प्यार करने लगी हूं।

नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीरें:

बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन सेलिब्रेशन तस्वीरों में नीतू कपूर के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर, श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्या नंदा, ननद रीमा जैन और करण जौहर को देखा जाता है। ये सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

वहीं सामने आई इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, "मैं इन बेहतरीन रिश्तों के साथ दुनिया की सबसे अमीर इंसान हूं। हम सभी को अपने करीबियों का प्यार, सपोर्ट, ताकत हमेशा चाहिए होती है। मुझे आज सबसे अमीर इंसान जैसा महसूस हो रहा है।"

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ये पहली बार है कि, करण जौहर को देखा गया हो। करण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बंद किया हुआ है और वे बाहर निकलते हुए भी नहीं देखे जा रहे हैं। ऐसे में नीतू की बर्थडे पार्टी में करण जौहर को देखते ही यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर करण जौहर को ट्रोल किया जा रहा है। सभी का मानना है कि, वे इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इस मुद्दे पर उन्हें पहले भी ट्रोल किया जा चुका है, मगर इस बार फैंस उनसे कुछ ज्यादा ही नाराज हैं। इस सबका असर उनकी फैन फॉलोइंग पर पड़ा है।

एक्टिंग की दुनिया में बनाई पहचान:

नीतू कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने 8 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और 1966 में फिल्म सूरज के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह दो कलियां, पवित्र पापी, रिक्शावाला जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। 1973 से लेकर 1983 तक नीतू कपूर ने 50 फिल्मों में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com