सुर्खियों में है नागरिकता कानून को लेकर प्रियंका चोपड़ा का Tweet

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस बिल को लेकर पूरे देश में जमकर विरोध किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर इस मामले पार्ट अपनी बात रखी।
नागरिकता कानून को लेकर प्रियंका चोपड़ा का Tweet
नागरिकता कानून को लेकर प्रियंका चोपड़ा का TweetSocial Media

हाइलाइट्स :

  • नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध

  • बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों के संबंध में किया ट्वीट

  • वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट

  • आज मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में होगा विरोध प्रदर्शन

राज एक्सप्रेस। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस बिल को लेकर पूरे देश में जमकर विरोध किया जा रहा है। इस मामले को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में रहा विरोध प्रदर्शन पुलिस की बर्बरता के बाद हिंसा में बदल गया। पुलिस के व्यवहार को लेकर आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के साथ किये गए व्यवहार की आलोचना की। हाल ही में इसी मामले को लेकर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर इस मामले पर अपनी बात रखी।

सुर्खियां बटोर रहा है प्रियंका का यह ट्वीट :

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, "हर आवाज सुनी जाती है और हर आवाज भारत के बदलाव का कार्य करेगी।" प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों का जिक्र करते हुए लिखा, "हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा ही उन्हें स्वतंत्र रूप से विचार करने के काबिल बनाती है। हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा किया है। एक स्वतंत्र लोकतंत्र में, शांति से आवाज उठाना और उसका हिंसा से मिलना गलत है। हर आवाज गिनी जाती है और हर आवाज भारत के बदलाव के लिए कार्य करेगी।"

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में होगा विरोध प्रदर्शन :

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, नागरिकता कानून के खिलाफ आज मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में शाम 4 से 7 बजे तक विरोध प्रदर्शन होने वाला है, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स के शरीक होने की उम्मीद है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर समेत कई इलाकों में विरोध हुआ, वहीं जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर इसका विरोध किया।

फरहान अख्तर ने किया था ट्वीट :

आपको बता दें कि, बीते दिन अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्विटर के जरिए मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन को लेकर बात कही थी। उन्होंने कहा, "यहां आपको जानने की जरूरत है कि, ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com