Coronavirus ने ली एक और सेलेब्रिटी की जान, मशहूर सिंगर का निधन

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस की चपेट में आने से मशहूर सिंगर एडम स्लेजिंजर की मौत हो गई है।
adam schlesinger Death
adam schlesinger DeathSocial Media

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर में पैर पसार चुका कोरोना वायरस एक के बाद एक की जानें ले रहा है। इस वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा कर रखा हुआ है। इस वायरस की चपेट में आने से कई सेलेब्स की मौत हो गई है। हाल ही में खबर आई है कि, इस वायरस के चपेट में आने से एक और सेलिब्रिटी की मौत हो गयी।

इस सिंगर की हुई मौत:

आपको बता दें कि, इस वायरस की चपेट में आने से मशहूर सिंगर की मौत हो गई है। ये सिंगर और कोई नहीं बल्कि ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एडम स्लेजिंजर हैं। अचानक आई उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स सदमे में है।

चेकअप में कोरोना पॉजिटिव आए थे एडम:

खबरों के अनुसार, कुछ ही समय पहले एडम स्लेजिंजर के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके बाद आज उनके निधन की खबर आई है। स्लेजिंजर की उम्र 52 वर्ष थी।

टॉम हैंक्स ने जताया दुख:

बता दें, एडम के निधन पर अभिनेता टॉम हैंक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दुःख जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं आज बेहद दुःखी हूं। एडम स्लेजिंजर के बिना कोई प्लेटोन नहीं होगा, उनके That Thing You Do! के बिना, वो एक आश्चर्य थे, जिन्हें हमने COVID-19 के कारण खो दिया।"

टॉम हैंक्स भी पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव:

बता दें कि, टॉम हैंक्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद वो तुरंत अपनी पत्नी रीटा विल्सन के साथ आस्ट्रेलिया में ही क्वारंटाइन में चले गए। इलाज के बाद अब वो बिल्कुल ठीक हैं। साथ ही अब वो अपने घर यूएस लौट चुके हैं।

कई हिट गाने गा चुके है एडम:

गौरतलब है कि, एडम 90 के दशक के मशहूर म्यूजिक बैंड 'फाउनडेशन ऑफ वेन' में बास प्लेयर और को-राइटर रह चुके हैं। इसके साथ ही एडम अपनी टीम के साथ स्टेकीस मॉम और हे जूली जैसे हिट गाने भी दे चुके हैं। याद दिला दें एडम ने 2009 में A Colbert Christmas: The Greatest Gift of All! के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com