अमिताभ-अभिषेक साथ 'ऐश्वर्या और आराध्या' बच्चन भी आई कोरोना की चपेट में

अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक ने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आईं हैं।
ऐश्वर्या-आराध्या बच्चन भी आई कोरोना की चपेट में
ऐश्वर्या-आराध्या बच्चन भी आई कोरोना की चपेट मेंSocial Media

बीते दिन महानायक अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक ने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें नानावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। अब हाल ही में खबर आई है कि, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी बेबी आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आईं हैं।

ये खबर सामने आने के बाद फैन्स और बच्चन परिवार के लिए परेशानी की बात है। वहीं इसके अलावा जया बच्चन, उनकी बेटी श्वेता नंदा और नाती अगस्त्य नंदा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्चन फैमिली में अब तक कुल 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

खबरों के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को उनके घर क्वारन्टीन किया गया है। बीएमसी का कहना है कि, दोनों की तबियत अगर ज्यादा खराब होती है तभी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाए। फिलहाल दोनों को अपने घर में क्वारन्टीन किया गया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बात की सूचना देते हुए कहा कि, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव आई हैं। जया बच्चन कोरोना वायरस निगेटिव आई हैं।

बता दें कि, शनिवार रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इन दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट करवाया गया। दोनों का इलाज इस समय अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है। बताया गया है कि, दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण थे। अभी उनकी हालत स्थिर है।

'जलसा' कंटेनमेंट जोन घोषित:

आपको बता दें कि, बृह्नमुंबई नगर निगम ने अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। बीएमसी के अधिकारियों ने अमिताभ के बंगले के बाहर कंटेनमेंट जोन होने का नोटिस लगा दिया है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस संक्रमण पाये जाने के बाद बंगले को फौरी तौर पर सैनिटाइज भी किया जा चुका है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com