अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधन

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और फिल्मकार अजय देवगन के भाई और निर्देशक अनिल देवगन का निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे।
अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधन
अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधनSocial Media

राज एक्सप्रेस।वर्ष 2020 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिये काफी खराब साबित हो रहा है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनिल देवगन का कल रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हृदयाघात से अनिल देवगन का निधन हो गया है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया के जरिए यह दुखद खबर साझा की है। अजय ने अपने भाई अनिल देवगन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, ''कल रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनकी असमय मृत्यु से हमारा पूरा परिवार टूट गया है। एडीएफएफ और मैं उन्हें हमेशा मिस करेंगे। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें। कोविड-19 महामारी के चलते हम लोग प्रार्थना सभा नहीं रख रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि अनिल देवगन ने अपने करियर के शुरूआत दौर में जीत, जान, इतिहास, प्यार तो होना ही था और हिंदुस्तान की कसम जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म राजू चाचा में अनिल देवगन ने अजय देवगन को निर्देशित किया था। फिल्म में काजोल ने भी अहम भूमिका निभायी थी। इसके बाद अनिल देवगन ने ब्लैकमेल और हाल-ए-दिल जैसी फिल्मों का भी सह निर्देशन किया। वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार में अनिल देवगन ने क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर काम किया। फिल्म सन ऑफ सरदार में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभायी थी। अनिल देवगन ने अपने करियर की अधिकतर फिल्में अजय देवगन के साथ ही की थी।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com