अजय देवगन ने शुरू किया मिशन धारावी, उठाई 700 परिवारों की जिम्मेदारी

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने धारावी के 700 परिवारों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।
अजय देवगन ने उठाई 700 परिवारों की जिम्मेदारी
अजय देवगन ने उठाई 700 परिवारों की जिम्मेदारीSocial Media

राज एक्सप्रेस। इस वक्त भारत महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रहा है। कोरोना वायरस के चैन को तोड़ने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है।लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

लॉकडाउन के चलते कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में देश की सरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़ कर लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने धारावी के 700 परिवारों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी:

आपको बता दें कि, अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, "धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। काफी लोग एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं। कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हम 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप भी दान करें।"

बता दें कि, मुंबई कोरोना वायरस से बहुत प्रभावित है और धारावी में भी लगातार कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रहा है, जिसको देखते हुए विभिन्न एनजीओ और बॉलीवुड एक्टर मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

इन दिनों लगातार अजय देवगन कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान दे रहे हैं। शुरुआत में ही अजय देवगन ने करीब 10 करोड़ रुपए का दान पीएम केयर फंड में दिया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com