अक्षय के गाने 'फिलहाल' ने तोड़ा रिकॉर्ड, मिले 100 मिलियन व्यूज

हाल ही में अक्षय कुमार ने अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया था। यह गाना दर्शक को बहुत पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा इस गाने के व्यूज को देखकर लगाया जा सकता है।
अक्षय के गाने 'फिलहाल' ने तोड़ा रिकॉर्ड
अक्षय के गाने 'फिलहाल' ने तोड़ा रिकॉर्डSudha Choubey - RE

हाइलाइट्स :

  • अक्षय कुमार के गाने 'फिलहाल' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

  • 'फिलहाल' गाने को मिले 100 मिलियन व्यूज।

  • ट्विटर पर शेयर कर दी जानकारी।

  • नूपुर-अक्षय की म्यूज़िक वीडियो डेब्यू।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'हॉउसफुल 4' ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास कई सारी फिल्में हैं। फिल्म के अलावा हाल ही में उन्होंने अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया था। इस म्यूजिक वीडियो का नाम है 'फिलहाल', जिसमें अक्षय के साथ अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आ रहीं हैं। यह गाना दर्शक को बहुत पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा इस गाने के व्यूज को देखकर लगाया जा सकता है।

गाने को मिले इतने व्यूज :

जब अक्षय और नूपुर का गाना फिलहाल रिलीज हुआ है, तबसे दर्शक इस गाने के दीवाने हो गए हैं। हर किसी पर इस गाने का बुखार चढ़ा हुआ है। म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' के लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही इसने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।

वर्ल्ड म्यूजिक अवॉर्ड ने दी जानकारी :

आपको बता दें कि, अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का ये वीडियो इंडिया का पहला ऐसा गाना बन चुका है, जिसने यूट्यूब पर सबसे तेजी से 100 मिलियन व्यूज बनाने का रिकार्ज बनाया है और इस बात की जानकारी खुद वर्ल्ड म्यूजिक अवॉर्ड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट करके कहा शुक्रिया :

अक्षय कुमार ने खुद ट्विटर पर वीडियो शेयर कर बी प्राक का शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा उन्होंने नुपुर, जानी, अरविंदर खाइरा, अजीम दयानी और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। अक्षय ने लिखा- ''जब मैंने ये गाना सुना तब मुझे लगा कि, ये अद्भुत है। मगर मैंने नहीं सोचा था कि, इस गाने को ऐसा रिस्पॉन्स मिलेगा।''

नूपुर-अक्षय की म्यूज़िक वीडियो डेब्यू :

बता दें कि, 9 नवंबर को रिलीज़ हुए गाने 'फिलहाल' से अक्षय कुमार और नूपुर सेनन ने अपना म्यूज़िक वीडियो डेब्यू किया। अक्षय और नुपुर की ये नई कामयाबी पर कृति सनोन, करण जौहर, कियारा आडवाणी, ऱितेश देशमुख समेत कई बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी गाने के लिए बधाईयां दी हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com