अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच मारपीट! जाने क्या है सच्चाई

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और डायरेक्टर रोहित शेट्टी फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई हो गई है।
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच मारपीट
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच मारपीटSocial Media

हाइलाइट्स :

  • अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच मारपीट।

  • मीडिया को खबर का दिया जवाब।

  • 'सूर्यवंशी' फिल्म से दोनों पहली बार एक साथ।

  • कैटरीना भी आएंगी नजर।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और डायरेक्टर रोहित शेट्टी फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं। इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई हो गई है। 'सूर्यवंशी' के सेट पर इनके बीच चल रही अनबन का आलम यह है कि, इन्हें बात करने के लिए असिस्टेंड डायरेक्टर्स का सहारा लेना पड़ रहा है।

क्या है मामला :

दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच जबरदस्त कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस हैरान रह गए, क्योंकि 'सूर्यवंशी' इनकी साथ में पहली फिल्म है और हर कोई चाहता है कि, इसमें दोनों का बेस्ट वर्क देखने को मिले।

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच मारपीट
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच मारपीटSocial Media

क्या है सच्चाई :

आपको बता दें कि, दोनों के बीच लड़ाई करने का कारण आप सभी को वीडियो के शुरुआत में पता चल जायेगा। दरअसल हाल ही में मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय और रोहित के बीच फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर दोनों आपस में बात भी नहीं कर रहें हैं। इस झूठी खबर को जवाब देने के लिए दोनों ने इस तरीके का इस्तेमाल किया।

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने बताया :

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी भी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं, जिस कारण दोनों ने इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि, इनके बीच किसी प्रकार की कोई लड़ाई नहीं हुई है। बता दें , यह लड़ाई बिलकुल फेक है। इस झूठी खबर का जवाब देने के लिए सैटायर का इस्तेमाल किया गया।

अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो :

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोहित शेट्टी के साथ हाथापायी करते दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि, मीडिया में खबर आई है, तो हमें लड़ना ही पड़ेगा।

पुलिस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म :

'सूर्यवंशी' रोहित के पुलिस फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जिसमें अजय देवगन-स्टारर 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' और रणवीर सिंह की 'सिम्बा' शामिल है। बता दें कि, 'सूर्यवंशी' में अजय और रणवीर दोनों की ही दिखाई देने की उम्मीद है।

अगले साल रिलीज होगी 'सूर्यवंशी':

आपको बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय के साथ कैटरिना कैफ की जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com