अक्षय का लंदन में क्वारंटाइन टाइम पूरा
अक्षय का लंदन में क्वारंटाइन टाइम पूरा Akshay Kumar Twitter

अक्षय का लंदन में क्वारंटाइन टाइम पूरा, पोस्ट शेयर कर किया रतलाम को याद

बॉलीवुड के खिलाड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को लंदन में अपना क्वारंटाइन टाइम पूरा होने की जानकारी दी है। साथ ही वह इस पोस्ट के जरिए रतलाम की गलियों को याद करते नजर आये है।

राज एक्सप्रेस। अभी हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' का नया गाना 'सखियां 2.0' रिलीज हुआ है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच खबर है कि, इन दिनों अक्षय कुमार लंदन में है। हालांकि, यह कहना मुश्किल होगा कि, वो वहां अपनी किसी फिल्म के चलते है या किसी अन्य काम से। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने फैन्स को लंदन में अपना क्वारंटाइन टाइम पूरा होने की जानकारी दी है। साथ ही वह इस पोस्ट के जरिए रतलाम की गलियों को याद करते नजर आये है।

अक्षय कुमार ने किया रतलाम की गलियों को याद :

दरअसल, इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आगामी कई फिल्मों के चलते चर्चा में है। जिनके लिए वह अलग-अलग जगह शूटिंग भी कर रहे हैं, लेकिन फ़िलहाल अक्षय द्वारा शेयर किए गए पोस्ट से समझा जा सकता है कि, इन दिनों वह लंदन में है और वहां पहुंचने के बाद अक्षय से कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने को कहा गया होगा। जिसके चलते अक्षय क्वारंटाइन में थे। जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने अपने क्वारंटाइन टाइम पूरा होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी है। अक्षय यह पोस्ट में एक फोटो शेयर करते हुए जारी किया है, जिसमें वह सिकिल पर बैठे नजर आरहे हैं। अक्षय की यह फोटो काफी वायरल हो रही है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि,

लंदन में वो रतलाम की गलियों को याद कर रहे हैं।आर बाल्की की फिल्म में कैटरीना कैफ की एंट्री? इस प्रोजेक्ट से होगा बड़ा धमाका!अक्षय कुमार ने पोस्ट लिखा कि.. आज ही लंदन में मैने अपना क्वारंटीन खत्म किया है कुछ ताजा हवा के लिए बाहर निकला हूं। मैने अपने चारों तरफ देखा और तुरंत मैं पहुंच रतलाम जहां मैं गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक बच्चे से मिला था। जो भी हो, मैं हरियाली देख रहा हूं। मुझे रतलाम की गलियां याद आ रहीं हैं।

अक्षय कुमार, बॉलीवुड एक्टर

चर्चा में है अक्षय कुमार का पोस्ट :

बताते चलें, आज किसी भी देश में जाने पर कोरोना के चलते वह की सरकार यात्रियों को क्वारंटीन करती है। इसी के चलते जब अक्षय कुमार भारत से लंदन पहुंचे तो उन्हें क्वारंटीन किया गया था। आज क्वारंटीन प्रोसेस पूरी होने के बाद वह खुली हवा में साँस लेने साइकिल पर बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने यह ट्वीट किया। इस पोस्ट को लेकर अक्षय कुमार का कहना है कि, 'अक्षय कुमार का ये पोस्ट चर्चा में है और फैंस पूछ रहे हैं किस फिल्म के लिए वो लंदन पहुंचे हैं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में बेल बॉटम, सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, अतरंगी रे, रक्षाबंधन और राम सेतु है। जिनको लेकर वह इन दिनों काफी बिजी हैं। इन फिल्मों में से बेल बॉटम 19 अगस्त को रिलीज हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com