अक्षय-रणवीर के फैन्स के लिए खुशखबरी, थिएटर में रिलीज होगी ये फिल्म

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की फिल्म '83' थिएटर में ही रिलीज की जाएगी।
Sooryavanshi And 83
Sooryavanshi And 83Social Media

कोरोना वायरस ने पूरे देश मे कोहराम मचा रखा है, कोरोना की वजह से मनोरंजन जगत बहुत प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लग गया था। लॉकडाउन के दौरान सभी थिएटर्स को बंद कर दिया गए थे। थिएटर्स बंद होने के बाद कई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया गया। लेकिन अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की फिल्म '83' थिएटर में ही रिलीज की जाएगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी और रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी और '83', 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। रोहित शेट्टी की कॉप-वर्स में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जिसका नाम वीर सूर्यवंशी है, इसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ हैं।

तरण आदर्श ने दी जानकारी:

आपको बता दें कि, इन दोनों फिल्मों को थिएटर में रिलीज होने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी बाजीराव सिंघम और सिंबा भालेराव के किरदार में मुख्य अपीयरेंस के रूप मर नजर आएंगे। ये दोनों किरदार भी रोहित शेट्टी की कॉप फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म '83' में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नि रोमी देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। ये फिल्म साल 1983 में भारत के ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्डकप की जीत की कहानी है।

PVR, INOX ने की घोषणा:

PVR, INOX, वेव सिनेमा और कार्निवल सिनेमा की तरफ से ये ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि, ये दोनों ही फिल्में थिएटर में रिलीज होंगी। हालांकि अभी तो आधिकारिक तौर पर सिनेमाघरों को खोलने की कोई सूचना सरकार की तरफ से नहीं मिली है। पर थिएटर्स के मुताबिक, ‘सूर्यवंशी’ इस दिवाली पर और ’83’ क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com