रियल लाइफ में 'पैडमैन' बने अक्षय कुमार, महिलाओं की कर रहे हैं मदद

अक्षय कुमार फिल्म के बाद अब रियल लाइफ में 'पैडमैन' बने हैं। अक्षय जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड देने की मुहिम से जुड़े हैं।
Akshay Kumar
Akshay Kumar Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने पीरियड्स के ऊपर एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम 'पैडमैन' था। अक्षय कुमार फिल्म के बाद अब रियल लाइफ में 'पैडमैन' बने हैं। अक्षय जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड देने की मुहिम से जुड़े हैं। समर्पण नाम का एनजीओ एफाईसीसी के साथ मिलकर रोजाना मुंबई में जरूतमंद महिलाओं को 10,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करा रही है।

बता दें कि, लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को हो रही है। सब कुछ बंद होने की वजह से काम-धंधा चौपट हो गया है। इस मुश्किल वक्त में लगातार अक्षय कुमार लोगों की मदद कर रहे हैं। अब वो जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड देने की मुहिम से जुड़ गए हैं।

ट्विटर पर दी जानकारी:

आपको बता दें कि, अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, "एक अच्छे काम के लिए आपकी मदद चाहिए। कोविड में पीरियड्स नहीं रुकते, मुंबई में जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरीपैड देने में मदद करें। हर योगदान मायने रखता है।"

डॉ. रूमा भार्गवा ने कही यह बात:

NGO की फाउंडर डॉ. रूमा भार्गवा ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, "भारत में केवल 42% महिलाएं ही पैड का इस्तेमाल करती हैं, इसके कई कारण हो सकते है जैसे खरीदने में असमर्थ, उपलब्धता की कमी, मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरुकता की कमी।"

हाल ही में कोरोना वायरस की वजह से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों की नौकरी चली गई है। अक्षय उन सभी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अक्षय ने सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन में 45 लाख डोनेट किए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अमित बहल, सीनियर जॉइंट सैक्रेट्री, सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (CINTAA) ने अक्षय कुमार द्वारा किए गए 45 लाख रुपये के डोनेशन की न्यूज को कंफर्म किया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com