भारत-चीन हिंसक झड़प: जवानों की शहादत को बॉलीवुड सितारों ने किया नमन

भारत-चीन हिंसक झड़प: जवानों की इस शहादत पर देश के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी उन्हें उनकी इस कुर्बानी को नमन कर रहे हैं।
भारत-चीन हिंसक झड़प:
भारत-चीन हिंसक झड़प: Social Media

भारत-चीन हिंसक झड़प: भारत और चीन के रिश्तों में इन दिनों चल रही तल्खियों के बीच बीते दिन मंगलवार को गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। हालांकि चीन की क्षति के बारे में सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। कहा है कि गया है कि, चीन को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है। 40 से अधिक सैनिक या तो मारे गए हैं या फिर घायल हैं। जवानों की इस शहादत पर देश के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी उन्हें उनकी इस कुर्बानी को नमन कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट:

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सेना की कुर्बानी को नमन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी...उन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए, हमें सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। भारतीय सेना के अधिकारी और जवानों को सलाम! जय हिन्द।"

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट:

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी जवानों की इस कुर्बानी को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "गलवान घाटी में हमारे बहादुरों की मौत से गहरा दुख हुआ। देश के लिए उनकी अमूल्य सेवा के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"

महेश भट्ट ने लिखा:

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता महेश भट्ट ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी...''

अनुपम खेर ने भी किया ट्वीट:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने ट्विटर के जरिए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "भारतीय सेना की जय। जय हिन्द।"

रकुलप्रीत सिंह ने किया ट्वीट:

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने भी शहीदों की शहादत को नमन किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "साल 2020 हमारे लिए सिर्फ नुकसान का पर्याय बन गया है। हमारे देश के बहादुर जवाब गलवान वैली में शहीद हो गए। मेरी संवेदना इन शहीदों के परिवारों के साथ है। देश आपकी शहादत को सलाम करता है। शांति के लिए क्या करना होगा।"

यामी गौतम ने किया ट्वीट:

अभिनेत्री यामी गौतम ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे बहादुर जवानों के परिवारों के साथ में संवेदना है। देश की सुरक्षा के लिए दिए गए जवानों की इस शहादत के हम हमेशा ऋणी रहेंगे। मैं शांति की प्राथना करती हूं।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com