अमिताभ बच्चन सहित उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन 7 दिनों से कोरोना पॉजिटिव हैं। ये सभी मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट हैं और सभी की सेहत ठीक है। बता दें, अमिताभ बच्चन जब से हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं, तब से लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और हर दिन कुछ न कुछ मैसेज अपने फैंस को देते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर कर फैंस को धन्यवाद कहा है।
बिग बी ने कहा धन्यवाद:
अमिताभ बच्चन ने शनिवार की रात सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अमिताभ के साथ अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या चारों एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम आपका प्यार देखते हैं। हम आपकी प्रार्थनाएं देखते हैं। हम अपने हाथ जोड़ते हैं आपके प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए।"
आपको बता दें कि, इससे पहले अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रोत्साहित करती कविता लिखी है। उन्होंने इस कविता के जरिए डॉक्टर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ईश्वर का दर्जा दिया है। अमिताभ बच्चन उनके सेवा भाव और समर्पण को बता रहे हैं। वह किस तरह से कोरोना पीड़ितों के लिए संबल है। ये लोग खुद की चिंता किए बगैर सबकी सेवा और देखभाल कर रहे हैं।
बता दें कि, अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या सभी की हालत अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। सभी को कोरोना के हल्के लक्षण थे। वहीं ऐश्वर्या को होम क्वारंटाइन में बुखार और गले में दर्द की शिकायत हुई थी, इसके बाद उन्हें भी फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दवाईयों और सही केयर के साथ ऐश्वर्या का बुखार कम हुआ है और वो स्टेबल हालत में हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।