सेक्स रैकेट में फंसने पर अमृता धनोआ ने लगाया अरहान खान पर आरोप

'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ को मुंबई पुलिस द्वारा एक सेक्स रैकेट में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
सेक्स रैकेट में फंसने पर अमृता धनोआ ने लगाया अरहान खान पर आरोप
सेक्स रैकेट में फंसने पर अमृता धनोआ ने लगाया अरहान खान पर आरोपSocial Media

राज एक्सप्रेस। कलर्स का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ को मुंबई पुलिस द्वारा एक सेक्स रैकेट में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

छापा मारने के बाद किया गिरफ्तार :

मिडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, मुंबई पुलिस ने एक फाइव स्टार होटल में छापा मारा और अमृता और ऋचा सिंह नामक एक अन्य मॉडल को गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (3) और 34 और अनैतिक ट्रैफिक (प्रिवेंशन) अधिनियम की धारा 4,5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना :

वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर, धरणेन्द्र कांबले ने मीडिया को बताया, "इन लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन के लिए भेजने के आरोप पर अभिनेत्री और एक मॉडल को गिरफ्तार किया गया। हमने दो लड़कियों को बचाया है और मामले में अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया है।"

अरहान खान पर लगाया आरोप :

मामले में फंसने के बाद आरोपी महिला अमृता धनुआ ने कहा कि, मुझे इस मामले में फंसाया जा रहा है। खबर के मुताबिक, अमृता धनुआ ने कहा कि, यह रेड पहले से प्लांट थी। उन्होंने आरोप लगाया कि, यह सब अरहान ने किया है। पुलिस ने सिचुएशन का गलत अंदाजा लगाया है। उन्होंने कहा कि, हम एक नॉर्मल पार्टी कर रहे थे और मैंने उन्हें यह बताने की भी कोशिश की।

अमृता तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने आरोप लगाया कि, वह 'बिग बॉस 13' के प्रतिभागी अरहान खान के साथ रिश्ते में थी। उसने अभिनेता के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए थे और उसे धोखे-बाज कहा था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com