अनुष्का शर्मा ने GYM में उठाया 30 किलो वजन, वीडियो वायरल

हाल ही में अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते वो सुर्खियां बटोर रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने GYM में उठाया 30 किलो वजन
अनुष्का शर्मा ने GYM में उठाया 30 किलो वजनSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते वो सुर्खियां बटोर रहीं हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपना वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वायरल हुआ यह वीडियो :

अनुष्का शर्मा का वर्कआउट वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों को GYM जाने का मोटिवेशन मिलेगा। एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी भारी वेट उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि, "मैं वजन उठा सकती हूं, भाई।" वीडियो में आप देख सकते हैं कि, अनुष्का शर्मा गहरी-लंबी सांस लेते हुए करीब 30 किलो वजन उठाती नजर आ रही हैं।

अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं फैंस :

आपको बता दें कि, वायरल हो रहे इस वीडियो में अनुष्का शर्मा जिम में खूब पसीना बहाती नज़र आ रही हैं। इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो में 30 किलो वजन उठाया है। अनुष्का शर्मा ने लंबी लंबी गहरी साँसे लेते हुए तीस किलो का यह वजन उठाया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का यह वीडियो काफ़ी धमाल मचा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अनुष्का की तारीफ करते नहीं थक रहे।

डब्बू के कैलेंडर में नजर आई अनुष्का :

हाल ही में लॉन्च हुए मशहूर फोटोग्राफर के कैलेंडर में अनुष्का शर्मा आई थी। इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था कि, "साल 2020 कैलेंडर शूट हो चुका है। डब्बू रतनानी, आपको बधाई।" इससे पहले अनुष्का अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के लिए चीयर करने न्यूजीलैंड पहुंची थीं, जहां भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज के लिए कीवीज के खिलाफ दौरे पर थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com