अरिजीत सिंह ने मुंबई में खरीदे 4 फ्लैट, जानें कीमत

एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले अरिजीत सिंह इन दिनों अपने फ्लैट्स को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मुंबई में एक नहीं बल्कि चार फ्लैट खरीदें हैं।
अरिजीत सिंह ने मुंबई में बड़े पैमाने पर खरीदे 4 फ्लैट
अरिजीत सिंह ने मुंबई में बड़े पैमाने पर खरीदे 4 फ्लैटSocial Media

हाइलाइट्स :

  • अरिजीत सिंह ने मुंबई में खरीदे एक साथ 4 फ्लैट

  • चारों फ्लैट के लिए खर्च किए तकरीबन 9 करोड़

  • 2005 में सिंगिंग रिएलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से करियर की शुरुआत

  • आशिकी-2 में 'तुम ही हो' गाकर पॉपुलर्टी हासिल की

राज एक्सप्रेस। अपनी आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों में बसने वाले सिंगर अरिजीत सिंह भले ही कैमरा से दूर रहते हों, लेकिन उनकी आवाज लोगों के दिलों पर जादू कर देती है। एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले अरिजीत सिंह इन दिनों अपने फ्लैट्स को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मुंबई में एक नहीं बल्कि चार फ्लैट खरीदें हैं।

मुंबई के वर्सोवा इलाके में है ये फ्लैट्स :

आपको बता दें कि, अरिजीत सिंह ने हाल ही में मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक साथ 4 फ्लैट खरीदे हैं और यह सारे फ्लैट एक ही बिल्डिंग में हैं। मुंबई का वर्सोवा इलाका पॉश इलाकों में से एक है, यहां पर सात बंगला में सविता को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में अरिजीत सिंह में चार फ्लैट खरीदे हैं। छठे फ्लोर के इन फ्लैट की रजिस्ट्री 22 जनवरी को करवाई गई थी।

इतनी है फ्लैट की कीमत :

मिली जानकारी के अनुसार, अरिजीत सिंह का पहला फ्लैट 32 स्क्वायर मीटर का है, जिसकी कीमत तकरीबन 1 करोड़ 80 लाख है। वही दूसरा फ्लैट 70 स्क्वायर मीटर का है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 20 लाख है। इसी फ्लोर का तीसरा फ्लैट 80 स्क्वायर मीटर का है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 60 लाख है। वहीं चौथा फ्लैट 70 स्क्वायर मीटर का है, जिसके लिए 2.5 करोड़ रुपए की कीमत है। अरिजीत ने तकरीबन 9 करोड़ के आसपास इन चारों फ्लैट के लिए खर्च किए हैं।

2019 में फोर्ब्स लिस्ट में बनाई जगह :

बता दें कि, अरिजीत सिंह जिन्होंने 2019 फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में भी जगह बनाई। रिपोर्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 71.95 करोड़ है। 2019 फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में गायक 26 वें स्थान पर हैं।

करियर की शुरुआत :

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में आए सिंगिंग रिएलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से की थी। इसी शो के दौरान फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की नजर उन पर पड़ी थी। उन्होंने अरिजीत को अपनी फिल्म 'सांवरिया' में 'यूं शबनमी' गाना गाने का मौका दिया था। अरिजीत ने 2013 में आई फिल्म 'आशिकी-2' में 'तुम ही हो' गाकर पॉपुलर्टी हासिल की थी।

अरिजीत सिंह ने 2019 में लगभग 16 एल्बमों के लिए अपनी आवाज़ दी है। उन्होंने 2020 तक शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांस 3 डी' आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलंग' और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' में तीन एल्बमों के लिए अपनी आवाज़ दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com