संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर, अर्जुन-परिणीति की जोड़ी एक बार फिर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।
संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर
संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलरSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। पिछले साल फिल्म की घोषणा की गई थी, फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

2 मिनट 27 सेकंड का ट्रेलर :

बता दें कि, 2 मिनट 27 सेकंड के इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा कमाल करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में दोनों काफी सीरियस और खुद को क्राइम पार्टनर बता रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत परिणीति चोपड़ा से होती है, परिणीति अपनी जान बचा कर भागती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर एक हरियाणवी पुलिस अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी डार्क क्राइम थ्रिलर की तरह है, जिसमें एक पुलिस ऑफ़िसर एक ऑपरेशन के तहत मुख्य किरदार को मारने की कोशिश करता है।

ट्रेलर से पहले पोस्टर आया सामने :

बीते दिन मंगलवार को अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दोनों ने ही सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करके फिल्म में एक-दूसरे की भूमिकाओं के बारे में बताया था।

परिणीति ने लिखा, "मेरा पहला और एकमात्र साथी। अपराध के बाद से, पिंकी का परिचय। जबकि अर्जुन ने परिणीति के चरित्र का परिचय दिया और लिखा, "मेरे साथी का परिचय अपराध में, संदीप कौर उर्फ परिणीति चोपड़ा के साथ दिबाकर बनर्जी, 20 मार्च 2020 को रिलीज।"

यह कलाकार आएंगे नजर:

फिल्म में अर्जुन और परिणीति के साथ-साथ नीना गुप्ता, रघुवीर यादव और राजदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। बता दें कि, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा तीसरी बार बॉलीवुड में साथ काम करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों इशकजादे और नमस्ते इंग्लैंड में साथ काम कर चुके हैं।

दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित 'संदीप और पिंकी फरार' दो व्यक्तियों की कहानी लगती है, जो समाज के दो पूरी तरह से अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं, लेकिन अंत में प्यार में पड़ जाते हैं। यह फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com