बर्थडे के दिन सलमान बने दोबारा मामा, अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म

#ArpitaKhan: सलमान खान की बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। अर्पिता आज सुबह तकरीबन 8 बजे खार के अस्पताल हिंदुजा में एडमिट हुई थीं।
अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म
अर्पिता ने दिया बेटी को जन्मSocial Media

हाइलाइट्स :

  • सलमान खान की बहन अर्पिता ने बेटी को दिया जन्म

  • सलमान खान बने दूसरी बार मामा

  • आज अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं सलमान

  • डॉक्टर्स ने दी थी आज की डेट

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान को हर तरफ से बधाई मिल रही हैं। साथ ही ये बर्थडे सलमान के लिए बेहद खास बन गया है, खुशखबरी यह है कि, सलमान खान एक बार फिर से मामा बन गए हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है।

डॉक्टर्स ने दी थी आज की डेट :

बताया जा रहा है कि, डॉक्टर्स ने अर्पिता खान को आज की डेट दी थी। सलमान खान की बर्थडे पार्टी के बाद आज सुबह ही अर्पिता खान को हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। सुबह 8 बजे अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ हॉस्पिटल पहुंची थीं, जहां पर अर्पिता खान ने बेटी को जन्म दिया है। इस मौके पर आयुष शर्मा और माता-पिता और हेलेन भी हॉस्पिटल में मौजूद हैं।

परिवार ने दी जानकारी
परिवार ने दी जानकारी Sudha Choubey - RE

परिवार ने दी जानकारी :

एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए, खान और शर्मा परिवार ने कहा, "बहुत खुशी और असीम खुशी के साथ, हम घोषणा करते हैं कि, हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। इस खुशी के मौके पर, हम अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी शुभचिंतकों को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। सोशल मीडिया मित्रों और अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए विनम्र धन्यवाद। यह यात्रा आप सभी के बिना पूरी नहीं हो सकती थी।"

आयुष शर्मा ने जाहिर की थी खुशी :

कुछ समय पहले ही आयुष शर्मा ने पिता बनने को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया था। आयुष ने बताया था कि, हम दोनों अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। हम दोनों का ये सफर काफी सुहाना रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे कि, सब कुछ दोबारा शुरू होने जा रहा है। हम दोनों की तो खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है।ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArpitaKhan

सलमान खान और अर्पिता के बीच स्पेशल बॉन्डिंग :

बता दें कि, सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता के बीच काफी स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अर्पिता अक्‍सर सलमान खान के साथ तस्‍वीरें शेयर करती हैं और अपने दिल के जज्‍बात बयां करती हैं। सलमान खान भी उन्‍हें बेहद प्‍यार करते हैं।

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्पिता और आयुष ने सलमान के जन्मदिन पर अपने दूसरे बच्चे के आगमन की योजना भी सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही बनाई थी। हर साल सलमान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में अपना जन्मदिन मनाते हैं। हालांकि, इस साल उन्होंने मुंबई नहीं छोड़ा और सोहेल खान के घर पर मनाया गया, क्योंकि वह अर्पिता के साथ समय बिताना चाहते थे।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArpitaKhan

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com