अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी, क्या है मामला?

बॉलीवुड: 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।
अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट
अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंटSocial Media

हाइलाइट्स :

  • अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी

  • तीन‌ करोड़ रुपये के चेक बाउंस का मामला

  • अमीषा पटेल पर लगे कई आरोप

  • धोखा-धड़ी का मामला दर्ज

राज एक्सप्रेस। 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। तीन‌ करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में रांची अदालत ने अमीषा पटेल और उनके बॉयफ्रेंड कुणाल घूमर दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। पुलिस वारेंट लेकर मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।

धोखाधड़ी का लगा आरोप :

आपको बता दें कि, अमीषा पटेल के ऊपर 2.5 करोड़ रुपए की धोखा-धड़ी करने का आरोप लगाया गया है। फिल्म निर्माता अजय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ फिल्म बनाने के नाम पर 2.5 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप लगाया था, जिसकी सुनवाई लंबे समय से कोर्ट में चल रही थी।

लीगल नोटिस का भी नहीं दिया जवाब :

अमीषा के द्वारा लिया गया कर्ज नहीं लौटाने के‌ मामले में दोनों को 8 और फिर 17 जुलाई के दिन रांची के सत्र न्यायालय में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया था। उसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फाइनल मैंने केस करने का फैसला लिया। अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है। बता दें कि, इन आरोपों पर अब तक अमीषा की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है।

चेक बाउंस का है मामला :

बताते चलें कि, अमीषा ने फिल्म 'देसी मैजिक' के लिए उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्म निर्माता अजय कुमार का कहना है कि, उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के लिए अमीषा पटेल को 3 करोड़ रुपये उधार दिए थे। इसके बाद वे जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते, तो वह टाल देतीं थी या कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देती थीं। इसके बाद अमीषा ने उन्हें तीन करोड़ रुपये का एक चेक दिया। अजय ने जब वो चेक बैंक में लगाया, तो वो बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद अजय ने अमीषा के खिलाफ रांची की अदालत में केस दर्ज करवाया। इसी साल मार्च 2019 में रांची कोर्ट में मामला दर्ज करवाया गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अमीषा पटेल को आखिरी बार 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था और हाल ही में टीवी पर शुरू हुआ, अभी विवादित शो 'बिग बॉस 13' में देखा गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com