इंडस्ट्री में फिर कमबैक कर रही हैं भाग्यश्री, इस एक्टर संग आएंगी नजर

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री भाग्यश्री को लेकर खबर आ रही है कि, भाग्यश्री फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं।
इंडस्ट्री में फिर कमबैक कर रहीं है भाग्यश्री
इंडस्ट्री में फिर कमबैक कर रहीं है भाग्यश्रीSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री भाग्यश्री ने साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सलमान खान नजर आए थे। फिल्म को बड़ी सफलता मिली है। इस फिल्म से भाग्यश्री रातो-रात स्टार बन गई थीं। फैंस को भाग्यश्री से इंडस्ट्री में और अच्छी फिल्मों की उम्मीदें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही भाग्यश्री ने शादी कर ली और बॉलीवुड से दूरी बना ली। अब खबर आ रही है कि, भाग्यश्री फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं।

भाग्यश्री का इंडस्ट्री में कमबैक:

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि, वो फिल्म इंडस्ट्री में दुबारा कदम रखने वाली हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भाग्यश्री ने कहा, "मैं स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं और वास्तव में काम करना शुरू कर दिया है। एक फिल्म में मेरी प्रभास के साथ है। अभी तक फिल्म का नाम अनाउंस नहीं हुआ है। लॉकडाउन से कुछ समय पहले मैंने शूटिंग शुरू की थी। ये बहुत ही इंटरेस्टिंग कैरेक्टर है। इसके लिए मैंने अलग-अलग स्किल सीखी।

भाग्यश्री ने बताया कि, उनके बच्चों अभिमन्यु और अवंतिका ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने के लिए प्रोत्साहित किया था। भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लोकप्रियता हासिल करने के बाद फिल्म से दूरी बना ली थी। एक्टिंग की दुनिया को छोड़कर उन्होंने परिवारिक दुनिया को चुना।

प्राइवेट सेरेमनी में की शादी:

भाग्यश्री ने प्राइवेट सेरेमनी के दौरान हिमालय दासानी से शादी की थी। इस शादी में सलमान खान और मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या मौजूद थे। भाग्यश्री और हिमालय के एक बेटे अभिमन्यु दासानी ने फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में कदम रखा है और वो जल्द ही शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com