भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुई भर्ती

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट रहीं और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबीयत लॉकडाउन के दौरान बिगड़ गई है।
भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की  तबियत बिगड़ी
भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबियत बिगड़ीSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट रहीं और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबीयत लॉकडाउन के दौरान बिगड़ गई है। उनके पति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एक रात पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने पर संभावना को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन सुबह पांच बजे में डॉक्टर्स उन्हें छुट्टी दे दी थी और वो घर आ गई थीं।

लेकिन बाद में फिर से उनकी हालत खराब होने लगी, जिसके चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इससे संभावना के सोशल मीडिया फैन्स परेशान हो गए। लोग उनके जल्दी ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं।

पति ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी:

बता दें कि, संभावना के पति ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "संभावना की सेहत बिगड़ गई है, जिसके चलते बीती रात उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ गया था। आज सुबह 5 बजे ही हम वापस आए है। इसी बीच संभावना की तबीयत फिर खराब हो गई है और उन्हें दोबारा हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। इसलिए फिलहाल संभावना नहीं कर पाएंगी।"

आपको बता दें कि, संभावना सेठ का अपना यूट्यूब चैनल है, एक्ट्रेस नियमित रूप से अपना व्लॉग चलाती हैं। अपने फैंस को वह व्लॉक में काफी अच्छी अच्छी बातें बताती हैं और अपने अनुभव साझा करती हैं। संभावना सेठ भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना माना चेहरा हैं। संभावना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई आइटम नंबर किए हैं।

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड में कई सेलेब्स के साथ हुए हादसे:

बता दें कि, कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड में कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद कुछ और सेलेब्स को लेकर बुरी खबरें सामने आई। हाल ही में कई सीरियल में काम कर चुके अभिनेता शिविन नारंग के घायल होने की खबर सामने आई थी। शिविन अपने घर के ग्लास टेबल पर गिए गए थे। उनके बाएं हाथ में काफी चोट आई। जब शिविन गिरे तो ग्लास टेबल के टुकड़े हो गए थे। शिविन को बुरी तरह चोट लगी। उनका काफी सारा खून निकल गया था, जिसके बाद शिविन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com