लॉकडाउन में तापसी पन्नू पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी का हुआ निधन

हाल ही में खबर आई है कि, तापसी पन्नू की बीजी यानि दादी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी तापसी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
Taapsee Pannu Grandmother Passes Away
Taapsee Pannu Grandmother Passes AwaySocial Media

राज एक्सप्रेस। साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। ऋषि कपूर, इरफान खान, बेजान दारूवाला, योगेश गौर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अब हाल ही में खबर आई है कि, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की बीजी यानि दादी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी तापसी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

सोशल मीडिया पर दिया जानकारी:

आपको बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी दादी के निधन की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है, "हमारी परिवार की आखिरी पीढ़ी आज चली गई है। हमारे अंदर एक खालीपन को छोड़कर। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। बीजी।"

शेयर की यह तस्वीर:

तापसी ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आप तापसी की बीजी की फोटो देख सकते हैं। इस तस्वीर पर हार चढ़ा हुआ है। हालांकि, तापसी ने अपनी बिजी के निधन का कारण नहीं बताया है। तापसी फिलहाल मुंबई में अपनी बहन के साथ रह रहीं हैं।

लॉकडाउन के कारण अंतिम विदाई में नहीं हुई शामिल:

बता दें कि, तापसी पन्नू इन दिनों मुंबई में हैं और अपनी बहन के साथ रह रही हैं। लॉकडाउन और मौजूदा हालातों के कारण वो अपनी दादी को अंतिम विदाई देने नहीं जा पाईं। रिपोटर्स के अनुसार, तापसी अपनी दादी के बेहद करीब थीं और उनके निधन से बेहद तापसी गलरे सदमे में हैं। तापसी इन दिनों बाकी सेलेब्रिटीज की तरह ही अपने घर में बंद हैं। ऐसे में वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी हुई हैं।

अपने रिलेशनशिप को लेकर किया था खुलासा:

हाल ही में कुछ दिनों पहले तापसी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं किसी से भी कुछ भी छुपाना नहीं चाहती हूं। मेरी जिंदगी में एक स्पेशल व्यक्ति है, और मुझे इस बात को अपनाने में गर्व महसूस हो रहा है। लेकिन हां, मैं सिर्फ इसके बारे में इसलिए बात नहीं करना चाहती हूं कि, मैं सुर्खियों में आ जाऊंगी। मेरे रिलेशनशिप पर हेडलाइन्स बनेंगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com