ईशा अंबानी के होली पार्टी में Bollywood, प्रियंका-निक की पहली होली
राज एक्सप्रेस। होली आने में अभी कुछ दिन हैं, लेकिन जश्न पहले ही शुरू हो गए हैं। रंगों का त्योहार भारत में सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है। हर तरफ होली की धूम है। होली के कुछ दिन पहले से ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज होली का त्योहार मनाने के लिए पार्टियों में भाग लेना शुरू कर दिया है। बीते दिन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी परिमल ने होली की पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की।
ईशा अंबानी परिमल की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, राजकुमार राव, जैकलीन फर्नांडीज, हुमा कुरैशी, कैटरीना कैफ सहित अन्य बॉलीवुड सितारे नजर आए।
इस लुक में दिखे प्रियंका-निक :
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ ईशा अंबानी के होली समारोह में स्टाइलिश लुक में नजर आए। इस दौरान दोनों सफेद रंग के कपड़े पहने हुए दिखाई दिए। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली होली है। दोनों ने बहुत ही मस्ती के साथ होली मनायी। इस दौरान की दोनों ने तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।
वायरल हो रहा है निक का यह वीडियो :
निक जोनास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसे सभी पसंद कर रहे हैं। निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “मेरी पहली होली! भारत में मेरे दूसरे घर में ऐसे अविश्वसनीय लोगों के साथ जश्न मनाने का इतना मज़ा आया।"
इस लुक में दिखीं कैटरीना :
ईशा अंबानी के होली समारोह में अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी शामिल हुईं। इस पार्टी में कैटरीना सफ़ेद रंग की ड्रेस में दिखाई दी। हालांकि पार्टी में पहुंचकर उन्होंने भी जमकर होली खेली। निक ने जो फोटो शेयर की है उसमें, जहां एक फोटो में हम प्रियंका और निक को एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए देख रहे हैं, वहीं एक अन्य गायक-अभिनेता को अपनी पत्नी प्रियंका और बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ एक सेल्फी लेते हुए देखा गया।

इस लुक में दिखी ईशा अंबानी :
ईशा अंबानी ने अपनी होली पार्टी में लाइट पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस पाना था, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत दिखाई दीं। उन्होंने इस ड्रेस के साथ वैलेंटिनो सैंडल का चुनाव किया। ईशा अंबानी को होली पार्टी में मेहमानों का स्वागत करते देखा गया।

विकी कौशल :
ईशा अंबानी की पार्टी में विकी कौशल भी नजर आए। उन्होंने सबके साथ होली खेली लेकिन कटरीना और उनकी होली की तस्वीरें और विडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। ईशा अंबानी की इस पार्टी के विडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

सोनाली बेंद्रे :
ईशा अंबानी की होली पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी पहुंची थीं। उन्होंने भी पार्टी में मस्ती की और उनकी गुलाल लगी तस्वीरें सामने आईं। इस दौरान सोनाली बेंद्रे पीले रंग की ड्रेस में दिखाईं दीं।

जैकलिन फर्नांडिस :
बॉलिवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस भी ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहुंची थीं। जैकलिन इस दौरान फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने दिखाई दीं। इस ड्रेस में जैकलिन बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।