बॉलीवुड ने इस तरह से मनाया हैलोवीन डे, इनाया का क्यूटनेस अंदाज

जहां आज देशभर में हैलोवीन डे मनाया गया, वहीं बॉलीवुड ने भी हैलोवीन डे सेलिब्रेट किया। हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन डे सेलिब्रेट किया जाता है।
बॉलीवुड ने मनाया हैलोवीन डे
बॉलीवुड ने मनाया हैलोवीन डेSudha Choubey - RE

हाइलाइट्स :

  • बॉलीवुड ने मनाया हैलोवीन डे।

  • वायरल हो रहा है इनाया का क्यूटनेस अंदाज।

  • रिलीज हुए फिल्मों के पोस्टर्स।

  • तरण आदर्श ने किया शेयर।

राज एक्सप्रेस। जहां आज देशभर में हैलोवीन डे मनाया गया, वहीं बॉलीवुड ने भी हैलोवीन डे सेलिब्रेट किया। हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन डे सेलिब्रेट किया जाता है। हैलोवीन डे को लेकर बॉलीवुड सितारों में अक्सर क्रेजीनेस देखी जाती है। जानते हैं किस तरह से बॉलीवुड ने मनाया हैलोवीन डे।

इनाया का क्यूटनेस अंदाज:

हैलोवीन डे के खास मौके पर सोहा अली खान ने बेटी इनाया की बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। इनाया ने हैलोवीन डे पर ब्लैक कलर की प्यारी सी फ्रॉक पहनी है। सोहा ने दो पोस्ट किए हैं। पहले में इनाया बिल्डिंग से बाहर झांक रही हैं। तस्वीर में इनाया का बैक लुक दिख रहा है। फोटो शेयर करते हुए सोहा ने लिखा- "Happy Halloween!! From our friendly neighbourhood witch"

वायरल हो रहा है इनाया का वीडियो:

वही दूसरे पोस्ट में सोहा ने इनाया की तीन तस्वीरों को मिलाकर वीडियो बनाया है। इन तीनों ही तस्वीरों में इनाया बड़ी आंखें कर डराती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बहुत ही क्यूट लग रही है। हैलोवीन डे को सेलिब्रेट करती इनाया की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

Peek a boo!! 👻 #happyhalloween

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

हैलोवीन डे पर आया 'बाईपास' रोड से नया पोस्टर :

नील नितिन मुकेश और अदा शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'बाईपास रोड' इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर, गाना 'सो गया ये जहां' और 'तन्हा मेरा प्यार' रिलीज हो चुके हैं। जिसमें नील और अदा की रोमांटिक कैमिस्ट्री देख दर्शक फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आज हैलोवीन डे पर फिल्म बाईपास रोड का नया पोस्टर सामने आया है, जो देखने मे बेहद डरावना है।

तरण आदर्श ने किया शेयर:

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने आज हैलोवीन डे पर अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म बाईपास रोड का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में नील नितिन व्हील चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं, तो वहीं उनके पास बाथटब में एक मास्क नजर आ रहा है। यह फिल्म अगले महीने 8 नवंबर रिलीज होगी।

'पागलपंती' का भी पोस्टर आया सामने :

हैलोवीन डे पर फिल्म 'पागलपंती' के चार नए पोस्टर लॉन्च हुए हैं। ये चारों पोस्टर सोलो हैं। इन चारों पोस्टर में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट के हैं। इसमें ये चारों एक्टर डरावने लुक में नजर आ रहे हैं। इस हैलोवीन पोस्टर में सभी अलग-अलग स्टाइल में दिखाई दे रहे हैं। जॉन अब्राहम इस पोस्टर में डराते नजर आ रहे हैं जबकि अनिल कपूर फनी अंदाज में हैरान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अरशद वारसी भी डरे हुए से दिखाई दे रहे हैं। पुलकित सम्राट फनी अंदाज में डरते हुए नजर आ रहे हैं।

हैलोवीन का इतिहास :

हैलोवीन का इतिहास लगभग 2000 या उससे अधिक साल पहले प्रसिद्ध धार्मिक त्यौहार आल सेट्स डे पूरे उत्तरीय यूरोप के देशों में 1 नवंबर को मनाया जाता था, जिसे अब हैलोवीन ईव के नाम से जाना जाता है। हैलोवीन की शुरुआत सबसे पहले आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। ईसाई समुदाय के लोगों में हैलोवीन डे को लेकर मान्यता है कि, भूतों का गेटअप करने से पूर्वजों की आत्माओं को शांति मिलती है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com