कोरोना की जंग में मदद के लिए प्रियंका-निक समेत ये सितारें आए आगे

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है, देश में इस वक्त लॉकडाउन है। कोरोना के जंग में मदद के लिए कई हस्तियों ने योगदान दिया है, जिसमें प्रियंका-निक भी शामिल हैं।
कोरोना की जंग में मदद के लिए प्रियंका-निक समेत ये सितारें आए आगे
कोरोना की जंग में मदद के लिए प्रियंका-निक समेत ये सितारें आए आगेSocial Media

राज एक्सप्रेस। महामारी की तरह फैल रहे कोरोना वायरस दुनियाभर में कोहराम मचा दिया है। इटली और अमेरिका में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से मौतें हो चुकी हैं। भारत भी इसकी चपेट में हैं। कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने लिए भारत में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लॉकडाउन से आम जनता प्रभावित हो रही है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड शुरू किया है।

जिससे जरूरतमंदों के लिए दान किया जा सकता है, जिसके बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मदद के लिए आगे आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान, विक्की कौशल का नाम भी शामिल हो गया है।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने दिया दान:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मिलकर 10 संस्थाओं में दान किया है, जिसमें पीएम-केयर्स फंड के अलावा यूनिसेफ, गुंज, फीडिंग अमेरिका, नो किड हंगरी, गिव इंडिया जैसी संस्थाएं शामिल हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

वहीं निक और प्रियंका दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन एनजीओ के कॉन्टेक्ट नंबर और लिंक साझा किए हैं, जिनमें उन्होंने डोनेट किया है। ताकि इसे देखकर उनके फैन्स और उनसे जुड़े तमाम लोग भी इस काम में आगे आ सकें।

सारा अली खान ने किया मदद का ऐलान:

प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी मदद की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी। सारा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि, मैं पीएम-केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष महाराष्ट्र को दान करने की शपथ लेती हूं। मैं सभी लोगों से हमारे देश के लोगों की मदद के लिए अपना योगदान देने का आग्रह करती हूं। हर योगदान गिना जाएगा। इस महामारी के खिलाफ एकजुटता ही हमारी एकमात्र उम्मीद है।

विक्की कौशल आए आगे:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान के अलावा अभिनेता विक्की कौशल भी मदद के लिए आगे आए हैं। विक्की कौशल ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। पीएम रिलीफ फंड में विक्की कौशल का नाम सामने आया, तो लोग उनकी काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ भी आई आगे:

कैटरीना कैफ भी डोनेशन के आगे आई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है। उन्होंने स्टोरी में लिखा, ''मैं पीएम केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष महाराष्ट्र को डोनेशन के जरिए मदद कर रही हूं। इस महामारी के बेहद बुरे प्रभाव हैं पूरे विश्व में, इस मुश्किल समय में लोगों को देखकर दिल टूटता है।''

मदद के लिए आगे आए भोजपुरी स्टार निरहुआ:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में योगदान देते हुए पीएम केयर्स फंड में एक फिल्म की पूरी पारिश्रमिक देने का फैसला लिया है।

लता मंगेशकर ने भी किए दान:

लता मंगेशकर ने राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। लता मंगेशकर ने ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख डोनेट करने की बात कही है। उन्होंने लिखा है, "इस कठिन समय में हमारा कर्तव्य है कि, हम अपनी सरकारी की मदद करें। इसलिए मैं मुख्यमंत्री सहायता कोष में 25 लाख दे रही हूं। आप सभी से निवेदन है कि, कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सरकार की यथासंभव मदद करें।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com