नागरिकता संशोधन विधेयक पर बॉलीवुड कलाकारों के आए रिएक्शन

लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पास हो चुका है। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड कलाकारों के रिएक्शन भी आ रहे हैं।
नागरिकता संशोधन विधेयक पर बॉलीवुड कलाकारों के आए रिएक्शन
नागरिकता संशोधन विधेयक पर बॉलीवुड कलाकारों के आए रिएक्शनSudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पास हो चुका है। इस बिल के पक्ष में 311, जबकि विरोध में 80 वोट पड़े। इस बिल का कुछ लोग स्वागत कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड कलाकारों के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

अदनान सामी ने किया संशोधन विधेयक का स्वागत :

भारत की नागरिकता हासिल कर चुके पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, "कैब उन लोगों की रक्षा के लिए है, जिनका धार्मिक कट्टरता वाले देश में उत्पीड़न किया जाता है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में मुसलमानों को नहीं सताया जाता, क्योंकि वहां वे बहुसंख्यक हैं। मुसलमान पहले की तरह अब भी भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी का स्वागत है।"

परेश रावल :

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल का रिएक्शन आया है। एक्टर परेश रावल ने गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए गए बयान पोस्ट किया। परेश रावल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "सर्दियां आ रही हैं, एनआरसी आने वाला है।" परेश रावल के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौहर खान :

हाल ही में इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' विनर गौहर खान ने भी ट्वीट किया है। लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक के पास होने के बाद गौहर खान ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में गौहर खान ने लिखा, "नागरिकता संशोधन विधेयक भारतीय लोकतंत्र के लिए दुःखद दिन है।"

स्वरा भास्कर :

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अकसर अपनी राय बेबाकी से देती हैं। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भी उन्होंने ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्वरा ने ट्वीट कर कहा, "(भारत में...) धर्म नागरिकता का आधार नहीं है। धर्म भेदभाव का आधार नहीं हो सकता। राज्य धर्म के आधार पर फैसला नहीं ले सकता। नागरिकता संशोधन बिल ने मुसलमानों को स्पष्ट रूप से बाहर रखा है..'NRC/CAB प्रोजेक्ट में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है। हैलो हिन्दू पाकिस्तान!

सोनी राजदान :

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने जर्नलिस्ट राना अयूब के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि, ये उस भारत का अंत है, जिसे हम जानते हैं और प्यार करते हैं।

डायरेक्टर ओनिर ने दी अपनी राय :

बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) लगभग हर समसामियक मुद्दों पर अपने राय जनता के सामने पेश करते हैं। इस बार भी उन्होंने सरकार के फैसले पर अपनी राय रखी है। ओनिर ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "मेरा जन्म एक धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक राष्ट्र के नागरिक के रूप में हुआ था और मैं फिर से देश को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने के इस निरंतर प्रयास को स्वीकार नहीं करूंगा। यह असल मुद्दों जैसे अर्थव्यवस्था की वास्तविक समस्या, महिलाओं की सुरक्षा, कुपोषण, पर्यावरण, शिक्षा आदि से ध्यान हटाने की एक चतुर चाल है।"

बाकि कलाकारों के ट्वीट यहां देखें-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co