Holi: बॉलीवुड के वो स्टार्स, जो रंगो के त्योहार से रहते हैं दूर

बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं, जो रंगो के त्योहार से दूर भागते हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे जो होली से दूर भागते हैं।
बॉलीवुड के वो स्टार्स, जो रंगो के त्योहार से रहते हैं दूर
बॉलीवुड के वो स्टार्स, जो रंगो के त्योहार से रहते हैं दूर Sudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। देशभर में होली का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली पर रंगों की मौजमस्ती, तो सभी को अच्छी लगती है, वो चाहे आम इंसान हो या बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हो सभी को इस त्योहार का खासा इंतजार रहता है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं, जो रंगो के त्योहार से दूर भागते हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे जो होली से दूर भागते हैं।

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहमSocial Media

जॉन अब्राहम :

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जो होली के त्योहार से दूर भागते हैं। उनके अनुसार, होली के दौरान कई खतरनाक केमिकल वाले रंगो का उपयोग किया जाता है, जिसकी वजह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। उनका ये भी मानना है कि, होली के बहाने महिलाओं के साथ बदसलूकी की जाती है। यही वजह है कि, जॉन अब्राहम होली नहीं खेलते हैं।

जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही 'मुंबई सागा' में नजर आने वाले हैं। मुंबई सागा' में जॉन अब्राहम के अलावा इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित प्रमुख भूमिका में हैं।

करीना कपूर
करीना कपूरSocial Media

करीना कपूर :

करीना कपूर पहले बहुत होली खेलती थीं, लेकिन जब से उनके दादा राजकपूर का देहांत हुआ है, बेबो ने तब से होली खेलना छोड़ दिया है। बता दें कि, आर.के स्टूडियोज में काफी ग्रैंड होली सेलिब्रेट की जाती थी।

करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता आमिर खान नजर आने वाले हैं। इसके अलावा करीना, इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आने वाली है।

करण जौहर
करण जौहरSocial Media

करण जौहर :

फिल्म निर्माता, निर्देशक, एक्टर करण जौहर भी होली नहीं खेलते हैं। बता दें, करण जौहर एक बार बचपन में अमिताभ बच्चन के घर होली सेलिब्रेशन में गए थे। वहां जाते ही उन्होंने सबसे कह दिया कि मुझे होली खेलना पसंद नहीं है, लेकिन इससे पहले की करण बात खत्म करते अभिषेक ने उन्हें पूल में फेंक दिया। बस तब से करण ने होली खेलना छोड़ दिया।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंहSocial Media

रणवीर सिंह :

अपने फैशन सेन्स से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता रणवीर सिंह भी होली के रंगों से दूर भागते हैंं। फिल्मों में तो आपने रणवीर को खूब गुलाल उड़ाते हुए देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में होली के रंगों से दूर रहते हैं। उसके पीछे कि, वजह है साफ़-सफाई।

रणवीर सिंह जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म से अपना लुक शेयर किया था, जिसमें वो हू-ब-हू कपिल देव की तहर दिख रहे हैं।

कृति सेनन
कृति सेनन Social Media

कृति सेनन :

साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कृति सेनन होली नहीं मनाती हैं। पहले वो अपने होमटाउन में होली खेला करती थी, लेकिन अब नहीं। एक्ट्रेस बनने के बाद उन्हें अपनी स्किन की फ़िक्र रहती है। सिर्फ इन कारणों से कृति होली नहीं मनाती और रंगो से दूर रहती हैं।

तापसी पन्नू
तापसी पन्नूSocial Media

तापसी पन्नू :

अभिनेत्री तापसी पन्नू भी होली खेलना पसंद नहीं करती। तापसी बताती हैं कि, वे यहां होली नहीं मना पाती, क्योंकि उनके पैरेन्ट्स होली नहीं मनाते, इसलिए वो होली वाले दिन अपने पेरेंट्स के साथ होटल में रहकर एंजॉय करती हैं।

तापसी पन्नू के फिल्मों की बात करें, तो हाल ही में उनकी फिल्म थप्पड़ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com