अक्टूबर महीने में बॉक्स ऑफिस होगा हाउसफुल-आ रहीं हैं, ये फिल्में

बॉलीवुड: अक्टूबर महीने में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली है। जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो इस महीने रिलीज होने वाली है।
अक्टूबर महीने में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज
अक्टूबर महीने में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीजSudha Choubey - RE

हाइलाइट्स :

  • अक्टूबर महीने में आ रहीं है ये फिल्में

  • सब एक से बढ़कर एक

  • तीन फिल्मों के बीच होगा बिग क्लैश

  • कॉमेडी और ठहाकों से भरपूर

राज एक्सप्रेस। अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने के शुरुआत में 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' रिलीज हो चुकी है, इसके अलावा इस महीने में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो इस महीने रिलीज होने वाली हैं।

1. द स्काई इज पिंक :

शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहीं हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रोमांस, इमोशंस और फैमिली को दिखाया गया है। 'द स्काई इज पिंक' मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो कि, पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित थीं। यह फिल्म इसी महीने 11 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

द स्काई इज पिंक
द स्काई इज पिंकSocial Media

2. लाल कप्तान :

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' में नागा साधु के रोल में नजर आएंगे, जो बदले की आग में जल रहा है। इतना ही नहीं सैफ अली खान का किरदार बेहद खूंखार और बेरहम दिखाया गया है।इस फिल्म में सैफ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, दीपक डोबरियाल, मानव विज और जोया हुसैन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इस फिल्म को इरोस इंटरनेशनल और आनंद एल राय के बैनर कलर येलो प्रोडक्शंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।

लाल कप्तान
लाल कप्तानSocial Media

3. हाउसफुल 4 :

मल्टीस्टार कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' की कहानी पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित है और इसमें 1419 के साथ आज का वक्त यानी 2019 दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्‍म 'हाउसफुल' सीरीज की चौथी फिल्‍म है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है।

हाउसफुल 4
हाउसफुल 4Social Media

4. सांड की आंख :

तापसी पन्नू और भूमिका पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' शार्प शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि, कैसे चंद्रो और प्रकाशी गांव में शूटिंग करती है और कई परेशानियों के बाद इस मुकाम तक पहुँचते हैं। साथ इस फिल्म में महिला अधिकारों पर भी बात की गई है। फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी है और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप हैं। यह फिल्म भी 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है।

 सांड की आंख
सांड की आंखSocial Media

5. मेड इन चाइना :

मिखिल मुसाले के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मेड इन चाइना' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव, मौनी राय, बोमन ईरानी, परेश रावल ,अमायरा दस्तूर, और सुमित व्यास मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। 'मेड इन चाइना' में पहली बार राजकुमार राव- मौनी राय की जोड़ी दिखेगी। इस फिल्म को दिनेश विजान ने प्रड्यूस किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। मजेदार कंटेंट वाली ये फिल्म यकीनन ही दर्शकों को सिनेमाहॉल में मनोरंजन करेगी। 'मेड इन चाइना' एक स्ट्रगलिंग गुजराती बिजनेसमैन की कहानी है, जो एक सफल एंटरप्रन्योर बनने के मकसद से चीन जाता है।

मेड इन चाइना
मेड इन चाइनाSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com