'कैप्टन अमेरिका' की एक्ट्रेस पर मां की हत्या करने का आरोप

हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर' में छोटा सा किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मौली फिट्जगेराल्ड पर उनकी मां की हत्या करने का आरोप लगा है।
'कैप्टन अमेरिका' की एक्ट्रेस पर मां की हत्या करने का आरोप
'कैप्टन अमेरिका' की एक्ट्रेस पर मां की हत्या करने का आरोपSocial Media

राज एक्सप्रेस। हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर' में छोटा सा किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मौली फिट्जगेराल्ड पर उनकी मां की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर ल‍िया है। वह ‘कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर’ में छोटी भूमिका में नजर आईं थीं।

लगा यह आरोप :

आरोप है कि, अभिनेत्री मोली फिट्जजेराल्ड ने अपनी मां की चाकू मारकर हत्‍या कर दी थी। ओलाथे पुलिस विभाग ने 38 वर्षीय अभिनेत्री को नए साल की पूर्व संध्या पर कंसास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोली की मां पैट्रिशिया ई. फिट्जगेराल्ड के घर पर झगड़े की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर वह घायल मिलीं।

पुलिस के अनुसार :

पुलिस के मुताबिक, अफसरों को मौली की मां पैट्रिशिया ई फिट्जगेराल्ड के घर पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जब वे वहां पहुंचे तो पैट्रिशिया के शरीर पर चाकू का घाव पाया और उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि, 'पीड़िता की पहचान की एक 38 साल की महिला से मौके पर बातचीत की गई। महिला को भी कुछ चोटें आई थीं, जिसके लिए उसे पास के लोकल अस्पताल में ले जाया गया है। इस कत्ल की तहकीकात ओलाथ पुलिस डिपार्टमेंट कर रहा है।

पुलिस विभाग का कहना है कि, मोली पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या के इस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। सुपरहिट एवेंजर सीरीज की पहली फिल्म के अलावा मोली कई अन्य फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कैप्टन अमेरिका में मोली ने स्टार्क गर्ल का किरदार निभाया था।

देना पड़ा करोड़ों का जुर्माना :

खबर के मुताबिक, जांच के बाद पुलिस ने सेकंड डिग्री मर्डर का चार्ज लगाते हुए मौली को गिरफ्तार किया है। उनपर 500,000 यूएस डॉलर्स का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि, मौली फिट्जगेराल्ड ने क्रिस इवांस की फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर' में स्टार्क गर्ल का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म के डायरेक्टर, जो जॉनसन की अस्सिटेंट के तौर पर भी काम किया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co