सुशांत मामले में CCTV कंपनी के मालिक ने खोला 13-14 जुलाई का राज

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब CCTV कंपनी के मालिक ने बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद एक बार फिर मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
CCTV Company Owner Reveals in sushant case
CCTV Company Owner Reveals in sushant caseSyed Dabeer -RE

Sushant Singh Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। इस मामले की जांच करने के लिए अब बिहार पुलिस भी मुंबई पहुंच चुकी है। सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद से लगातार जांच जारी है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार पुलिस के मुंबई पहुंचने के बाद से इस मामले में कई खुलासे हो चुके हैं। इतना ही नहीं इस मामले में अब मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच इस मामले में अब CCTV कंपनी के मालिक ने बड़ा खुलासा किया है।

CCTV कंपनी के मालिक ने बताया :

दरअसल, सुशांत सिंह की मौत के बाद जांच में सामने आया था कि, सुशांत के घर पर लगे CCTV कैमरे खराब थे। परन्तु CCTV कंपनी के मालिक द्वारा किए गए खुलासे के बाद एक बार फिर मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठ खड़े हुए है। CCTV कंपनी के मालिक ने बताया है कि, 13 जून और 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के घर लगे CCTV कैमरे खराब नहीं थे। इतना ही नहीं उसमे हल्की फुल्की कोई खराबी तक नहीं आई थी वह बिलकुल ठीक तरह से काम कर रहे थे।

मुंबई पुलिस पर उठ रहे सवाल :

CCTV कंपनी के मालिक के मालिक द्वारा किये गए खुलासे के बाद अब मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं, कि यदि CCTV कैमरे सही थे तो क्या उन दोनों दिन की फुटेज की क्लिप मुंबई पुलिस के पास है ? पुलिस उसे छुपा रही है या फिर CCTV फुटेज को भी मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान की फाइल की तरह ही अपनी मर्जी से डिलीट कर दिया है।

सुशांत के शव फंदे से नीचे उतारने को लेकर सबका अलग-अलग कहना :

बताते चलें, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के शव को फंदे से नीचे उतारने को लेकर भी कई बाटे सामने आई थी क्योंकि, सुशांत के हेल्पर नीरज का कहना था कि सुशांत का शव सिद्धार्थ ने नीचे उतारा था। जबकि, एंबुलेंस के ड्राइवर अक्षय का कहना है कि, सुशांत को फंदे से उन्होंने उतारा था। इसके अलावा एंबुलेंस के मालिक लक्ष्मण का कहना एक डैम अलग है कि, सुशांत के शव को पुलिस ने उतारा था।

सुशांत के नौकर का कहना :

वहीं, बीते दिनों सुशांत के एक पुराने नौकर का कहना था कि, सुशांत सर ऐसा कर ही नहीं सकते और वह डिप्रेशन के शिकार भी नहीं थे। उन्होंने आगे बताया था कि, धीरे-धीरे करके उनके घर के सभी पुराने स्टाफ के लोगों को हटा कर नए लोगों को उनके घर पर काम पर रखा गया था।

मुंबई पुलिस कई बार आई कटघरे में :

बता दें, मुंबई पुलिस पर इस तरह के सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, सुशांत की मौत के बाद से ही मुंबई पुलिस लगातार यह बयान दे रही है कि, सुशांत की मौत के एक दिन पहले से ही CCTV खराब थे। इन बातों से साफ़ जाहिर होता है कि, मुंबई पुलिस कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, यह पहला खुलासा नहीं है जिससे मुंबई पुलिस कटघरे में आई हो, कई तरह के सवाल है जिनको लेकर अभी भी कई बातें राज बनी हुई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com