कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं अजय-काजोल
कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं अजय-काजोलSyed Dabeer Hussain - RE

30 करोड़ का बंगला, 84 करोड़ का प्राइवेट जेट, जानिए कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं अजय-काजोल?

अजय और काजोल के बंगले का नाम ‘शिवशक्ति’ है। चार बेडरूम, जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स रूम, लाइब्रेरी और मिनी थिएटर जैसी सुविधाओं से लेस इस आशियाने की कीमत करीब 30 करोड़ रूपए है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्री अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने-जाते हैं। इनके पास आलीशान बंगलों से लेकर लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन होता है। ऐसे में अगर हम बात करें बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री काजोल की तो भला वह भी कहाँ पीछे रहते हैं। बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक अजय देवगन और काजोल भी एक शानदार और लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो चलिए आज हम अजय देवगन और काजोल की लग्जरी लाइफ स्टाइल के बारे में जानते हैं।

30 करोड़ का है आशियाना :

बता दें कि अजय देवगन और काजोल मुंबई के एक पॉश इलाके में रहते हैं। अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज सिलेब्रिटी इनके पड़ोसी हैं। अजय और काजोल के बंगले का नाम ‘शिवशक्ति’ है। चार बेडरूम, जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स रूम, लाइब्रेरी और मिनी थिएटर जैसी सुविधाओं से लेस इस आशियाने की कीमत करीब 30 करोड़ रूपए है। इसके अलावा अजय और काजोल के पास लंदन में भी एक बंगला है। इस बंगले की कीमत करीब 55 करोड़ रूपए है।

महंगी कारों के शौकीन हैं अजय :

बता दें कि बॉलीवुड के सिंघम को महंगी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास करीब 7 करोड़ रूपए की सुपर लग्जरी कार रॉल्स रॉयस कलिनन है। यह कार भारत में कुछ लोगों के पास ही है। अजय देवगन करीब डेढ़ करोड़ रूपए की मेसेराटी क्वॉट्रोपोर्ट कार खरीदने वाले भारत के पहले शख्स भी थे। यह कार उन्होंने साल 2006 में खरीदी थी। इसके अलवा अजय देवगन के पास रेंजरोवर वोग, मर्सीडीज बेंज एस क्लास सहित अन्य कई लग्जरी कारें हैं।

प्राइवेट जेट :

अजय देवगन बॉलीवुड के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है। हॉकर 800 नाम के जेट को अजय ने साल 2010 में ख़रीदा था। इसकी कीमत करीब 84 करोड़ रूपए है। अजय इसका इस्तेमाल आउटडोर शूटिंग्स, प्रमोशन्स और फैमिली ट्रिप्स के लिए करते हैं।

कितनी है नेटवर्थ?

बता दें कि अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 करोड़ रूपए फीस लेते हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 572 करोड़ रूपए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com