एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग कश्यप की पहली तस्वीर आई सामने, बदले हुए आए नजर

निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में हार्ट में ब्लॉकेज के बाद एंजियोप्लास्टी कराई। एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में उनका लुक बदला दिख रहा है।
एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग कश्यप की पहली तस्वीर आई सामने
एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग कश्यप की पहली तस्वीर आई सामनेSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप ने हाल ही में हार्ट में ब्लॉकेज के बाद एंजियोप्लास्टी कराई। इस सर्जरी के बाद अब अनुराग पहले से बेहतर हैं और उनकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने एंजियोप्‍लास्‍टी के बाद पिता अनुराग कश्‍यप की पहली झलक शेयर की है। आलिया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटोज और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।

अनुराग की बेटी आलिया ने शेयर किया पोस्ट:

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पिता का अलग ही लुक नजर आ रहा है। आलिया कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पिता अनुराग का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दिग्गज निर्देशक के सिर पर बिल्कुल भी बाल नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं उनकी आइब्रो काफी बड़ी-बड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं अनुराग कश्यप की दाढ़ी भी काफी बड़ी हुई नजर आ रही है। वीडियो में वह ब्लू टीशर्ट पहने और गले में ब्लैक मास्क लटकाया हुए दिखाई दे रहे हैं।

एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग कश्यप की पहली तस्वीर आई सामने
एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग कश्यप की पहली तस्वीर आई सामनेSocial Media

वायरल हो रहा है वीडियो:

इस वीडियो में आलिया अनुराग कश्यप के चेहरे पर जूम करती हैं और फिर वह कहते हैं, "मुझे दिख नहीं रहा है।" वहीं उनके इतना कहते ही बैकग्राउंड में हंसने की आवाज आती है। सोशल मीडिया अनुराग कश्यप का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैन इस वीडियो को खूब पसंद कर रहें हैं।

एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग कश्यप की पहली तस्वीर आई सामने
एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग कश्यप की पहली तस्वीर आई सामनेSocial Media

सीने में दर्द होने बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती:

बता दें कि, निर्देशक अनुराग कश्यप की बीते रविवार को तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद सामने पता चला कि, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। हालांकि अब धीरे-धीरे अनुराग कश्यप की हालत में सुधार आ रहा है।

आपको बता दें कि, अनुराग कश्यप हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब इसी साल मार्च के महीने में उनके घर आईटी रेड पड़ी थी। यह रेड तीन दिनों तक चली थी। दोनों के मुंबई और पुणे स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी मेंअनुराग के लैपटॉप और फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अनुराग हमेशा से फैंस के बीच खास तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग को 'गैंग्स ऑफ बासेपुर' से काफी प्रसिद्ध मिली थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com