आयुष शर्मा ने शेयर की पत्नी अर्पिता संग बेहद बोल्ड PIC
आयुष शर्मा ने शेयर की पत्नी अर्पिता संग बेहद बोल्ड PICSocial Media

आयुष शर्मा ने शेयर की पत्नी अर्पिता संग बेहद बोल्ड PIC, फैंस कर रहें हैं तारीफ

सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में आयुष ने अपनी पत्नी अर्पिता के साथ एक बोल्ड फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा इन दिनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहें हैं। हाल ही में आयुष ने अपनी पत्नी अर्पिता के साथ एक बोल्ड फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो को देखकर फैंस भी चौंक गए हैं।

आयुष शर्मा ने शेयर की तस्वीर:

अभिनेता आयुष शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अर्पिता खान के साथ पहली बार बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो को देखकर फैंस भी चौंक गए हैं।

कैसी है तस्वीर:

सामने आई इन तस्वीरों में आयुष शर्मा और अर्पिता शर्मा दोनों एक साथ दिखाई दे रहें हैं और दोनों बेहद रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में अर्पिता पहली बार काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों आंखों में आंखें डाल मानों कुछ कह रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हमेशा मुझे देखते हुए।" इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी हैरान हैं। वहीं अबतक इस फोटो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इसके पहले आयुष शर्मा ने अर्पिता की दो और तस्वीर पोस्ट की थी। उसमें भी वह काफी हॉट पोज देती नजर आ रहीं थीं।

अपनी बॉडी पर कर रहें हैं मेहनत:

बता दें कि, आयुष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं, हालांकि अभी तक उन्हें वो सफलता हासिल नहीं हुई है, जिसकी उन्हें तलाश है। आयुष शर्मा अपनी बॉडी पर काफी मेहनत कर रहे हैं और वो लगातार इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बता दें, एक्टर आयुष शर्मा और अर्पिता खानके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। उनके बेटे का नाम आहिल और बेटी का नाम आयत है।

'अंतिम' में सलमान खान के साथ आएंगे नजर:

वहीं अगर आयुष शर्मा के वर्क फ्रंट की बता करें, तो आयुष शर्मा जल्द ही 'अंतिम' में नजर आने वाले हैं। सलमान खान स्टारर इस फिल्म को लेकर आयुष काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान खान और आयुष के अलावा साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में आयुष का बिल्कुल अलग अवतार दिखने को मिलेगा। सलमान खान फिल्म में एक सिख पुलिस अधिकारी के रूप में दिखेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com