अभिषेक और ऐश्वर्या ने मालदीव में सेलिब्रेट किया आराध्या का जन्मदिन, सामने आई तस्वीरें

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का जन्मदिन मालदीव में मनाया।
अभिषेक और ऐश्वर्या ने मालदीव में सेलिब्रेट किया आराध्या का जन्मदिन
अभिषेक और ऐश्वर्या ने मालदीव में सेलिब्रेट किया आराध्या का जन्मदिनSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ने हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का जन्मदिन मनाया। दोनों ने अपनी बेटी का जन्मदिन मालदीव में बड़े ही धूम-धाम से मनाया। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर आराध्या की एक तस्वीर शेयर कर खूबसूतर बात लिखी है। उन्होंने आराध्या के बर्थडे पार्टी की फोटो शेयर की और बेटी को जन्मदिन विश किया है।

अभिषेक बच्चन ने शेयर की तस्वीर:

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इस वक्त मालदीव में छुट्टियां मना रहें हैं। दोनों ने बीते दिनों मालदीव्स में आराध्य का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जिसकी एक झलक अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अभिषेक ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस! जैसा कि, आपकी मां कहती हैं, आप इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हो। हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें। #aboutlastnight।"

इस लुक में दिखी आराध्या:

सामने आई इस तस्वीर में आराध्या एक खूबसूरत पिंक ऑउटफिट में दिखाई दे रही है, इसी के साथ उन्होंने हेयरबैंड भी कैरी किया हुआ हैं। वह मुस्कुराते हुए एक बैनर के सामने पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं। जिस पर लिखा था, "हैप्पी बर्थडे आराध्या।" हम उनके चारों ओर गुलाबी और सफेद गुब्बारे भी देख सकते हैं। इससे पहले ऐश्वर्या राय ने अपने सोशल मीडिया पर मालदीव से कई तस्वीरें शेयर की थी।

इन सेलेब्स ने दिया रिएक्शन:

अभिषेक बच्चन द्वारा शेयर की गई ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं। फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके पोस्ट रिएक्शन दिया है। अभिनेता अनुपम खेर, बिपाशा बसु, सुनीता गोवारिकर, फिल्म निर्माता बंटी वालिया और आराध्या की चचेरी बहन नव्या नवेली नंदा ने भी अभिषेक बच्चन की पोस्ट के नीचे कमेंट करके आराध्या बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। इस फिल्म के अलावा वो फिल्म 'दस्वी' में भी दिखाई देने वाले हैं। वहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय मूवी पोन्नियिन सेलवन में दिखाई देने वाली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com