यूजर ने अभिषेक बच्चन को बताया नेपोकिड, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को 'नेपोकिड' कहकर संबोधित किया। अभिषेक बच्चन ने भी ट्विटर यूजर को मजेदार जवाब दिया है।
यूजर ने अभिषेक बच्चन को बताया नेपोकिड, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
यूजर ने अभिषेक बच्चन को बताया नेपोकिड, एक्टर ने दिया मजेदार जवाबSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हालांकि उन्हें कई बार उनके पोस्ट के कारण ट्रोल होना पड़ता है, लेकिन अभिषेक बच्चन को ट्रोल्स से निपटना भी आता है। ऐसा ही मामला फिर सामने आया है। हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को 'नेपोकिड' कहकर संबोधित किया। अभिषेक बच्चन ने भी ट्विटर यूजर को मजेदार जवाब दिया।

अभिषेक बच्चन ने किया ट्वीट:

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने यूजर को अपने सोशल मीडिया के जरिए मजेदार जवाब दिया है। अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "ओके ब्रो, लेकिन नेपोकिड???? मैं 44 साल का हूं और मुश्किल से ही बच्चा हूं, कृप्या लिखने से पहले सोच लें।" अभिषेक बच्चन यही नहीं रूके उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, "अपने से बड़ों से इज्जत के साथ बात करो, अंकल बना दिया है तो लिहाज भी करो और एक विनम्र रिमाइंर, आप भी किसी के बेबी हैं। अगर आपको पता नहीं था, टेक केयर बाय "

बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन कोरोना से ठीक होने के बाद काम पर लौट चुके हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते यह जानकारी दी थी, जिस पर अनुपम खेर ने मजेदार कॉमेंट किया था। हाल ही में अभिषेक ने अपने हेयरकट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, "पहले और बाद। काम पर लौटने का समय आ गया है।" इस पर रिप्लाई करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, "काश, मैं भी पहले और बाद की फोटो शेयर कर सकता।"

वहीं अगर अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने 'ब्रीद' के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया है। उनकी वेब सीरीज को खूब सराहना भी मिली। वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'द बिग बुल' है। फिल्म 'द बिग बुल' फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा निकिता दत्ता, सोहम शाह, राम कपूर, सुप्रिया पाठक और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स इस फिल्म में मौजूद हैं। फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। कोकी गुलाटी इसे निर्देशित किया है।

आपको बता दें कि, द बिग बुल की कहानी स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की जीवन से प्रभावित है। हर्षद ने अपने समय का सबसे बड़ा घोटला किया था। साल 1992 में हुए 5 हजार करोड़ के इस घोटाले ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया था। इस घोटले ने बैंको के होश उड़ा कर रख दिए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com