किरण के लिए फैंस ने की दुआ तो भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर इन दिनों कैंसर से पीड़ित हैं। वहीं अनुपम खेर ने प्रशंसकों द्वारा जताये गए प्यार और समर्थन के लिए सभी का आभार जताया है।
किरण के लिए फैंस ने की दुआ तो भावुक हुए अनुपम खेर
किरण के लिए फैंस ने की दुआ तो भावुक हुए अनुपम खेरSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर के मल्टीपल माइलोमा (रक्त कैंसर के एक प्रकार) से पीड़ित होने की खबर सामने आई। खबर के बाद से ही सोशल मीड‍िया पर किरण के जल्द ठीक होने और उनकी सलामती की दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशंसकों द्वारा जताये गए प्यार और समर्थन के लिए किरण खेर के पति व अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को सभी का आभार जताया है।

अनुपम खेर ने जताया फैंस का आभार:

हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुपम खेर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "क‍िरण खेर के लिए आपके प्यार, चिंता, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद। वह आप सभी का प्रति आभार व्यक्त करती है। आप सभी इन कठिन समय में अद्भुत रहे हैं। हम विनम्र महसूस करते हैं। आप सभी के लिए प्यार और प्रार्थना। #Thanks #Gratitude"

अनुपम खेर ने वीडियो में क्या कहा:

सामने आए इस वीडियो में अनुपम खेर कह रहे हैं, "आप सभी की दुआओं, प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। आपने जो किरण जी के लिए भेजी है कि, उनकी तबियत जल्द से जल्द ठीक हो जाए, आपके इन प्यार और विश्वास भरी बातों से हम सबका मनोबल बहुत बढ़ा है और हम उम्मीद करते हैं कि, किरण इस दौर से जूझकर बाहर निकलेंगी और कामयाब होंगी, अपनी बीमारी को हराने में। आप लोगों ने बहुत इमोशनल सपोर्ट दिया, उसके लिए शुक्रगुजार हूं। मेरी, किरण और सिकंदर की तरफ से एक बार फिर धन्यवाद और ऐसे पर‍िवार जिनके सदस्य इस बीमारी से जूझ रहे हैं मैं उनके लिए भी प्रार्थना करता हूं कि, वे जल्दी ठीक हो जाएं। नमस्कार, धन्यवाद।"

बीजेपी अध्यक्ष ने किया था खुलासा:

बता दें कि, बीते दिन एक स्पेशल कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के अध्यक्ष अरुण सूद ने किरण खेर की लम्बी गैरमौजूदगी के बारे में बात की थी। किरण पिछले काफी समय से चंडीगढ़ से गायब हैं, ऐसा इल्जाम कांग्रेस ने उनपर लगाया था। ऐसे में सूद ने सामने आकर बताया कि किरण चंडीगढ़ में पिछले साल दिसंबर तक थीं।

उन्होंने खुलासा किया कि, नवंबर में किरण खेर के हाथ में चोट लगने की वजह से अस्पताल गई थीं, जहां उन्हें अपने कैंसर पीड़ित होने का पता चला। इसके बाद इलाज के लिए दिसंबर में उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चला। अब वह अस्पताल में भर्ती तो नहीं हैं लेकिन रोज इलाज के लिए जा जरूर रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com