अभिनेता, निर्देशक व लेखक सतीश कौशिक का निधन
अभिनेता, निर्देशक व लेखक सतीश कौशिक का निधनSocial Media

अभिनेता, निर्देशक व लेखक सतीश कौशिक का निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

मनोरंजन जगत से बूरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का बुधवार को निधन हो गया, वो 66 साल की उम्र के थे।

राज एक्सप्रेस। मनोरंजन जगत से बूरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का बुधवार को निधन हो गया, वो 66 साल की उम्र के थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके दोस्त और सहकर्मी अनुपम खेर ने की। उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया।

आज मुम्बई स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर:

बता दें कि, सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर इस समय गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके मुम्बई स्थित आवास पर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम‌ संस्कार किया जाएगा।

अनुपम खेर ने दी जानकारी:

सतीश कौशिक के निधन की जानकारी अनुपम खेर ने दी है। उन्होंने बताया कि, "सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे। फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।"

गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि:

वहीं, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी सतिश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान, उनकी आर्टिस्टिक क्रिएशन और परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएंगी। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदना, ओम शांति।"

अजय देवगन ने दी श्रद्धांजलि:

अजय देवगन ने एक्टर सतीश कौशिक की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''सतीशजी (कौशिक) के निधन की दुखद खबर से नींद खुली। मैंने ऑन और ऑफ स्क्रीन उनके साथ हंसी-मजाक किया है। उनकी उपस्थिति ने एक फ्रेम भर दिया। जिंदगी में भी हम जब भी मिले वो मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आए, उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं, RIP सतीश जी।''

हरियाणा में हुआ था सतीश कौशिक का जन्म:

वहीं, अगर सतीश कौशिक के बारे में बात करे, तो सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने काफी समय दिल्ली में बिताया और साल 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाग नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में एक्टिंग के गुर सीखे। उनके परिवार की बात करें तो साल 1985 में उन्होंने शशि कौशिक संग सादी की थी और उनके दो बच्चे थे। उनका बेटा शानू कौशिक 1996 में सिर्फ दो साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गया था। इसके बाद एक्टर ने साल 2012 में सरोगेसी के जरिए बेटी वंशिका का स्वागत किया।

आपको बता दें कि, सतीश कौशिक ने 1983 में आई 'जाने भी दो यारों' फिल्म से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1993 में 'रूप की रानी, चोरों का राजा' से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। सतीश कौशिक को अभिनय में पहचान 'मिस्टर इंडिया' फिल्म से मिली। इस फिल्म में उन्होंने कैलेंडर का किरदार निभाया था। अनिल कपूर की ज्यादातर फिल्मों में सतीश कौशिक नजर आए, उन्होंने हास्य के साथ-साथ गंभीर किरदारों को भी निभाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com