जॉन अब्राहम की दरियादिली, NGO के हवाले किए सोशल मीडिया अकाउंट्स

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम ने इस महामारी के दौर में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स एक एनजीओ को हैंड ओवर कर दिए हैं, ताकि लोगों की सहायता हो सके।
जॉन अब्राहम की दरियादिली, NGO के हवाले किए सोशल मीडिया अकाउंट्स
जॉन अब्राहम की दरियादिली, NGO के हवाले किए सोशल मीडिया अकाउंट्सSyed Dabeer Hussain - RE

भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर विकराल रूप ले लिया है। अस्पताल के बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमेडिसविर इंजेक्शन, दवाइयां आदि की तलाश में लोगों का बुरा हाल हो रहा है। अब बॉलीवुड सेलेब्स भी मैदान में उतर चुके हैं। सेलेब्स अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच जॉन अब्राहम ने मदद का एक अनोखा तरीका निकाला है।

मदद के लिए आगे आए जॉन अब्राहम:

शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने लोगों की मदद के लिए कदम बढ़ाया और कहा कि, वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को लोगों की मदद करने वाले एनजीओ को सौंपेंगे। जॉन अब्राहम के सोशल मीडिया अकाउंट्स अब NGO इस्तेमाल करेंगे। NGO जॉन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को कोविड में लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

जॉन अब्राहम ने शेयर किया पोस्ट:

जॉन अब्राहम इंस्टाग्राम पर पोस्ट में एक बयान में कहा उन्हें देश की मौजूदा स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त हो रही है। जॉन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "एक देश के रूप में, हम बहुत गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। प्रत्येक गुजरते मिनट के साथ, बहुत से लोग हैं जो ऑक्सीजन, एक आईसीयू बेड, एक वैक्सीन और कभी-कभी भोजन भी खरीद पाने में असमर्थ हैं।"

इन फिल्मों में आएंगे नजर:

वहीं अगर जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें, तो जॉन को आखिरी बार फिल्म 'मुंबई सागा' में देखा गया था। उनके लिए आगे एक व्यस्त लाइनअप है। वह मिलाप जावेरी की 'सत्यमेव जयते' के सीक्वल 'सत्यमेव जयते 2' में दिखाई देंगे, जिसमें वह दिव्य खोसला कुमार, राजीव पिल्लई और अनूप सोनी के साथ अहम भूमिका में होंगे। इस फिल्म में वह डबल रोल में देंगे। हाल ही में, फिल्म के निर्माताओं ने भारत में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इस फिल्म के अलावा जॉन अब्राहम 'अटैक' और 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co