एक्टर करणवीर बोहरा दूसरी बार बने पिता, नाचते हुए पहुंचे अस्पताल

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता करणवीर बोहरा के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबर है कि, करणवीर एक बार फिर से पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।
एक्टर करणवीर बोहरा दूसरी बार बने पिता, नाचते हुए पहुंचे अस्पताल
एक्टर करणवीर बोहरा दूसरी बार बने पिता, नाचते हुए पहुंचे अस्पतालSocial Media

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता करणवीर बोहरा के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबर है कि, करणवीर एक बार फिर से पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। करणवीर और टीजे दो खूबसूरत जुड़वा बेटियां के पेरेंट्स पहले ही बन चुके हैं। अब उनके घर फिर से एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। करणवीर और टीजे की बेटी का जन्म कनाडा में हुआ है। दोनों यहां अपनी तीसरी संतान की डिलिवरी के लिए पहुंचे थे।

करणवीर बोहरा ने शेयर किया वीडियो:

बीते दिन रविवार को करण बोहरा ने अस्पताल से एक वीडिया शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करणवीर हाथों में छोटी कार सीट के साथ नजर आ रहे हैं। वह डांस करते हुए खुशी से अस्पताल के अंदर दाखिल हो रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जैसे अस्पताल में प्रवेश करना, लव मेरा हिट हिट, जल्द ही किसी भी समय मिलेगी खुशखबरी। लड़का हो या लड़की, मैं भाग्यशाली होने जा रहा हूं।"

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी खुशी जाहिर करते हुए करणवीर ने कहा कि, हमारे परिवार में एक और लड़की आई है। हमने पहले ही फैसला कर लिया था कि, चाहे लड़का हो या लड़की, उसका बराबर तरीके से स्वागत किया जाएगा। अगर लड़का होता तो हमारे परिवार में लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश होते। चूंकि एक और लड़की है, तो अब घर में लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती हैं, मैं खुद को सबसे ज्यादा धन्य मानता हूं।

इससे पहले भी करणवीर ने अपने होने वाले बच्चे को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, "बच्चे के आने पर पागल रात के लिए तैयार रहना, किसी को भी खाना देना? हां, यह किसी भी दिन। आप क्या हैं? कॉफी वाले या चाय वाले? या आप मेरी तरह के व्यक्ति हैं?" करणवीर और टीजे की यह तीसरी बेटी है। इससे पहले उनकी दो बेटियां और हैं, जो कि जुड़वा हैं। करणवीर की इन बेटियों का नाम बेला और विएना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com