एक्टर रजत बेदी की मुश्किलें बढ़ी, कार एक्सीडेंट के बाद घायल व्यक्ति की हुई मौत

बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी (Rajat Bedi) को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि, उनकी कार से एक शख्स का एक्सीडेंट हो गया था। अब उस व्यक्ति की मौत हो गई है। इस मामले में रजत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
एक्टर रजत बेदी की मुश्किलें बढ़ी, कार एक्सीडेंट के बाद घायल व्यक्ति की हुई मौत
एक्टर रजत बेदी की मुश्किलें बढ़ी, कार एक्सीडेंट के बाद घायल व्यक्ति की हुई मौतSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी (Rajat Bedi) को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि, उनकी कार से एक शख्स का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि अभिनेता घायल व्यक्ति को छोड़कर भागे नहीं, बल्कि हॉस्पिटल लेकर गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रजत बेदी ने पीड़ित के परिजनों को सूचित किया। वह मदद का वादा किया। अब इस मामले में रजत बेदी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अब उस व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति के निधन के बाद मुंबई पुलिस ने रजत बेदी के खिलाफ केस दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है।

दर्ज हुई शिकायत:

पुलिस ने इस मामले में रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच शुरू कर दी है। इसकी जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि, मंगलवार देर रात को घायल व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि, इसके बाद डीएन नगर थाने की पुलिस ने रजत बेदी के खिलाफ खिलाफ IPC की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत की वजह बनना) को जोड़ दिया है।

हो सकती है गिरफ्तारी:

बता दें कि, बीते दिन बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी की कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मंगलवार रात मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को रजत बेदी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि, अगर जांच में यह पता चलता है कि, बेदी की गलती थी तो वे उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

पीड़ित की पत्नी का बयान:

वहीं पीड़ित की पत्नी का बयान सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने अपने बयान में बताया कि, "मेरे पति काम से वापस घर लौट रहे थे। जब वो सड़क पार कर रहे थे तब अभिनेता ने टक्कर मार दी। मेरे पति गिर गए और घायल हो गए। उन्होंने कहा कि, रजत ने हमारी मदद का वादा किया है। अभिनेता ने हमसे कहा था कि, वो और उनके ड्राइवर अस्पताल में रहेंगे, लेकिन वो चले गए और वापस नहीं आए।

रजत बेदी का करियर:

वहीं अगर रजत बेदी के बारे में बात करें, तो रजत बेदी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में हिंदी फिल्म '2001: दो हजार एक' से की थी। इस फिल्म में जैकी श्रोफ, डिम्पल कपाडिया और तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आये थे। रजत बेदी ने हिंदी सिनेमा बतौर अभिनेता नहीं, बल्कि एक खलनायक के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसे दर्शकों द्वारा और आलोचकों द्वारा भी काफी सराहा गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com